दिवाली बोनस के साथ मलिन बस्तियों को राहत...उत्तरखंड कैबिनेट में होंगे बड़े फैसला

Published : Oct 23, 2024, 10:06 AM ISTUpdated : Oct 23, 2024, 03:15 PM IST
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

सार

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को दिवाली बोनस और 3% डीए बढ़ोतरी की सौगात मिल सकती है। साथ ही 582 से अधिक मलिन बस्तियों को उजड़ने से बचाने के लिए अध्यादेश का विस्तार भी प्रस्तावित है।

देहरादून। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की आज 23 अक्टूबर काे बैठक होगी। इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस और 3% महंगाई भत्ता (डीए) का तोहफा मिल सकता है। साथ ही, हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई समान नागरिक संहिता (UCC) की नियमावली पर भी कैबिनेट अपनी स्वीकृति दे सकती है।

582 से अधिक मलिन बस्तियों को उजड़ने से बचाने के लिए प्रस्ताव लाने की तेयारी

इसके अलावा प्रदेश की 582 से अधिक मलिन बस्तियों को उजड़ने से बचाने के लिए सरकार इस बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। बुधवार को होने वाली बैठक में सरकार मलिन बस्तियों के संरक्षण के लिए लाए गए अध्यादेश को 3 साल के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय ले सकती है, क्योंकि मौजूदा मलिन बस्तियों को लेकर लाए गए अध्यादेश की मियाद आज बुधवार को ही खत्म हो रही है।

बीजेपी विधायक मलिन बस्तियों के लिए कर चुके हैं पैरवी

भाजपा विधायक खजानदास और विनोद चमोली ने मुख्यमंत्री से मलिन बस्तियों के मुद्दे पर चर्चा की थी और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से भी इस मामले में समाधान का अनुरोध किया था। इसके बाद वित्त मंत्री ने भी इस प्रस्ताव को कैबिनेट में प्रस्तुत करने की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के करीब 18 अन्य प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा, जिनमें कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस और डीए में वृद्धि का प्रस्ताव शामिल है।

पारित प्रस्तावों को जल्द से जल्द कार्यरूप देने की भी है सरकार की योजना

कैबिनेट मिटिंग में किन-किन प्रस्तावों पर मुहर लगनी है, इसका खाका तैयार हो गया है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलते ही इन पारित प्रस्तावों को अविलंब मूर्तिरूप देने की भी तैयारी है। सरकार का मकसद जनसरोकार से जुड़े किसी भी कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करना है, ताकि जनता के बीच सरकार के कार्यों का अच्छा मैसेज जाए।

 

ये भी पढ़ें...

साहब मेरी पत्नी...मेडिकल करा दीजिए! जानें युवक ने क्यों कोर्ट में लगाई ऐसी गुहार

हैदराबाद में अजीब हादसा: कुत्ते का पीछा कर रहा युवक होटल से गिरा, मौत...Vídeo

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम