मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया मनोबल

Published : Oct 02, 2023, 11:53 PM IST

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून परेड ग्राउंड में अंतर्राज्यीय और नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की है।

PREV
14

मुख्यमंत्री धामी से सोमवार सांय को मुख्यमंत्री आवास में अन्तर्राज्यीय और नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों ने भेंट की।

24

खिलाड़ियों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अन्तर्राज्यीय और नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की युवा पीढ़ी ने देश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।

34

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

44

धामी ने कहा कि खेलों के प्रोत्साहन के लिए तमाम सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने सभी खिलाडियों का मनोबल बढाते हुये उन्हें आगे बढते रहने के लिये प्रोत्साहित किया।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories