
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। सीएम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा भारत रत्न दिवंगत पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे।
देश को नई दिशा देने में हमेशा किया संघर्ष
उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महती भूमिका रही।
युवाओं को लेना चाहिए प्रेरणा
उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन से युवाओं को प्रेरणी लेनी चाहिए। उनके उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। गोविंद वल्लभ पंत अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार आज भी जीवित हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.