
नई दिल्ली. अरब सागर पर बने इस मौसम के पहले चक्रवात को लेकर तटीय राज्यों की सरकारें हाईअलर्ट पर हैं। गंभीर चक्रवात बिपारजॉय आजकल में अति भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। यह कुछ समय के लिए उत्तर दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा और फिर उत्तर उत्तरपश्चिम की दिशा में मुड़ जाएगा।
मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है। यानी 12 जून तक पूर्वमध्य और उससे सटे पश्चिम मध्य और दक्षिण अरब सागर में न जाएं। 12-14 जून के दौरान पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिमी अरब सागर, जबकि 13 जून तक मध्य अरब सागर में मछली पकड़ने न जाएं। इसके अलावा 12-13 जून के दौरान उत्तरी अरब सागर के निकटवर्ती क्षेत्र में न जाएं।
दक्षिण भारत में मौसम का पूर्वानुमान
अगले 5 के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश होगी। केरल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम व्यापक वर्षा होने की संभावना है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट स्थानों पर 9 जून तक, जबकि 11जून तक तमिलनाडु में बारिश की संभावना।
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का पूर्वानुमान
9-11 के दौरान लक्षद्वीप; कर्नाटक में 10 और 11 जून को बारिश की संभावना है। 9 के दौरान मणिपुर और मिजोरम में और 10 और 11 जून को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण मौसम की संभावना नहीं है।
भारत में हीट वेव चेतावनी
9 जून के दौरान बिहार के कुछ इलाकों में लू से गंभीर लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है और उसके बाद अलग-अलग इलाकों में 11 जून तक लू चलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में 10, झारखंड, आंध्र प्रदेश और यनम में 11 जून तक लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है; तेलंगाना में 9 जून तक; रायलसीमा 8 जून और दक्षिण उत्तर प्रदेश 8-10 जून के दौरान हीट वेव रह सकती है।
भारत में आजकल में मौसम का पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो भारी बारिश हो सकती है।
रायलसीमा, कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। राजस्थान में धूल भरी आंधी की गतिविधियों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तरी पंजाब और सिक्किम में हल्की बारिश संभव है।
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग और स्काईमेट वेदर के अनुसार, पूर्वी मध्य और इससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय(Biparjoy or Biporjoy) धीरे-धीरे उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।
7 जून को 5:30 बजे यह अक्षांश 12.6 उत्तर और 66.1 देशांतर पूर्व के पास था। गोवा से लगभग 890 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 1000 किमी दक्षिण पश्चिम और पोरबंदर से 1070 किमी दक्षिण पश्चिम में। आजकल में उत्तर की ओर बढ़ने और एक बहुत गंभीर चक्रवात में बदलने की उम्मीद है। इसके बाद यह उत्तर- उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।
बीते दिन ऐसा रहा भारत के विभिन्न राज्यों का मौसम
स्काईमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, केरल, उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों, नागालैंड, मणिपुर और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चली। हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के उत्तरी तट पर हल्की बारिश हुई।
भारत में जून में मौसम में बदलाव के कारण
स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) जम्मू कश्मीर और उससे जुड़ने वाले क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और पंजाब पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। एक ट्रफ पूर्वी बिहार से पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र म्यांमार तट के पास बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.