World Milk Day 2023: इस एक गाय से कमा सकते हैं 1 लाख रु. महीना, सिर्फ 2 घंटे का देना होगा समय, जानें कैसे...

Published : Jun 01, 2023, 12:10 PM ISTUpdated : Jun 01, 2023, 12:41 PM IST

World Milk Day 2023: भरत समेत पूरी दुनिया आज  वर्ल्ड मिल्क डे मना रही है। भारत में तो दूध और डेयर का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी नस्ल के गाय के बारे में जिससे आप एक महीने में एक लाख रुपए कमा सकते हैं।  

PREV
17

हरियाणा/पंजाब, पूरी दुनिया आज यानि 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मना रहा है। इसकी शुरूआत साल 2001 से शुरू हुई थी। इस दिवस को सेलिब्रेट करने के पीछे का उद्देश्य है कि डेयरी इंडस्ट्री और दूध बिजनेस को बढ़ावा और दूध के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करना है। बता दें कि दूध या डेयरी एक ऐसा व्यापार है जिससे पहले ही दिन से कमाई होने लगती है। जिसमें एक प्रतिशत भी रिस्क नहीं है। भारत में कई नस्ल की गायें पाई जाती हैं। जिसमें से एक नस्ल तो ऐसी है जो एक दिन में हर रोज 50 से 80 लीटर दूध देती है।

27

भारत में हर पशुपालक की पहली पसंद होती है गिर गाय

दरअसल, जब कोई दूध के कारोबार में कदम रखता है तो सबसे पहले सबसे दुधारू गाय गिर का नाम जहन में आता है। यह गाय भारत में सबसे अच्चे नस्ल की गाय मानी जाती है। इतना ही नहीं, पशुपालक की पहली पसंद भी गिर गाय होती है। वैसे यह गाय औसतन 15 से 20 लीटर दूध देती है। लेकिन इसका अच्छे से ख्याल रखा जाए तो यही उत्पादन एक दिन में 50 से 80 लीटर तक दूध हो सकता है।

37

गिर गाय के लिए सिर्फ एक से दो घंट के समय देने की जरूरत

अगर आप घर में गिर नस्ल की एक गाय भी रखते हैं तो सुबह-शाम दूध दोहन से लेकर चारा या दाना डालने तक सिर्फ एक-एक घंटे का समय देना होगा। अगह दोहन हाथ से नहीं करते हैं तो इसके लिए मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं जो 10 से 15 मिनट में 50 लीटर दूध तक निकाल देती हैं। इसके लिए आपको गाय के पास खड़े होने की भी जरूरत नहीं है, मशीन में

47

गिर की एक गाय से डेयरी कारोबारी कमाते हैं 1 लाख रुपए महीना

अगर गिर गाय एक दिन में औसतन 60 लीटर भी दूथ देती है तो एक दिन में 60 रुपए के हिसाब से आप बाजार में 3600 रुपए में दूध को बेच सकते हैं। वहीं 3600 रुपए प्रति दिन के हिसाब से एक महीने का कैलकुलेशन किया जाए तो यह पैसा 108000 रुपए होता है। यानि एक महीने की आय एक लाख रुपए से ज्यादा, वह भी घर बैठे-बैठे सिर्फ सुबह शाम एक घंटे का समय देकर...इस कारोबार में इतना पैसा कमा सकते हैं।

57

गुजरात के जंगल के नाम पर रखा गया गिर गाय

बता दें कि गिर गाय का नाम गुजरात के गिर जंगल के नाम पर रखा गया है। हालांकि देश के अलग-अलग क्षेत्रों में इसे अन्य नाम से भी जाना जाता है। गिर नस्ल की गाय मूल रूप से गुजरात के सोमनाथ, भावनगर, सौराष्ट्र के राजकोट, जूनागढ़ और अमरेली जिले में अधिकतर हर पशुपालक के घर में मिलती है।

67

गुजरात के अलावा एमपी-यूपी, हरियाणा पंजाब से लेकर ब्राजील तक में है गिर गया

गिर गाय सिर्फ गुजरात में ही नहीं पाई जाती है, इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा-पंजाब से लेकर विदेश यानि ब्राजील तक में इस गाय की नस्ल मिलती हैं। दूध-डेयरी का काम करने वाला हर पशुपालक इस नस्ल की गाय को जरूर अपने पास रखता है। इसलिए यह नस्ल भारत ही नहीं अन्य देशों में भी तेजी से देखने को मिलने लगी है।

77

गिर नस्ल की गाय घर लाना है तो जान लीजिए विशेष बातें

बता दें कि गिर नस्ल गाय की गाय अक्सर लाल रंग की होती हैं। इस गाय के शरीर के ऊपरी हिस्से पर गहरे भूरे या लाल रंग के धब्बे पाए जाते हैं। यह गाय 130 CM ऊँची और लगभग 385 KG वजनी होती है | इस नस्ल की गाय का शरीर मध्यम आकार से थोड़ा बड़ा होता है। गाय का औसतन भार 545 KG और ऊंचाई 135 CM होती है। इस नस्ल की गाय 3 साल की उम्र में पहली बार बछड़े को जन्म दे देती है। इस गाय की प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी होती है। वहीं इस नस्ल की गाय वैसे तो हर जलवायू में रखा जा सकता है, लेकिन गर्म क्षेत्रों में आसानी से रहने में सक्षम होती है।

Recommended Stories