Published : May 04, 2023, 08:03 AM ISTUpdated : May 04, 2023, 01:56 PM IST
भारतीय कुश्ती संघ(WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों का धरना राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है। बुधवार देर रात पुलिस की सख्ती के आगे पहलवान रो पड़े।
नई दिल्ली.भारतीय कुश्ती संघ(Wrestling Federation of India-WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों का धरना राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है। बुधवार देर रात फोल्डिंग बेड को लेकर पुलिस और पहलवानों के बीच हुई झड़प ने मामला और तूल पकड़ लिया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस की सख्ती के आगे संगीता फोगाट फूट-फूटकर रो पड़ीं। पहलवानों ने प्रेस कान्फ्रेंस कर मेडल लौटाने की बात कही है। वहीं, धरना स्थल पर पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना की निंदा की है। 4 मई को इस मामल में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। CJI जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा कि वे यहां केस बंद कर रहे हैं। आगे कोई शिकायत हो, तो मजिस्ट्रेट या हाईकोर्ट के सामने रख सकते हैं।
213
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर हाथापाई हो गई। पहलवानों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। रेसलर्स और पुलिस के बीच यह झड़प बुधवार देर रात हुई।
313
पहलवानों का आरोप है कि नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया।
413
पुलिस का तर्क है कि AAP नेता सोमनाथ भारती फोल्डिंग बेड लेकर धरना स्थल पहुंचे थे, जिसे रोका गया था।
513
हंगामा बढ़ते देख पुलिस को AAP लीडर सोमनाथ भारती समेत कई लोगों को हिरासत में लेना पड़ा।
613
आरोप है कि झड़प के बीच रेसलर विनेश फोगाट के भाई दुष्यंत का सिर फट गया। रेसलर राहुल भी घायल हुआ।
713
हंगामे के कुछ देर बाद रेसलर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विनेश और साक्षी रोने लगीं। वे बोलीं-देश के लिए मेडल क्या यही दिन देखने के लिए लाए थे?
813
बजरंग पूनिया ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
913
रेसलर्स का आरोप है कि उन्होंने खाना तक नहीं खाया। वहीं, पुलिस बर्बरता कर रही है।
1013
भारतीय कुश्ती संघ(WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर रेसलर्स धरने पर बैठे हैं।
1113
डिप्टी पुलिस कमिश्नर (नई दिल्ली) प्रणव तायल ने कहा कि AAP नेता सोमनाथ भारती के समर्थक आक्रामक हो गए थे।
1213
पहलवानों ने कहा कि बारिश के कारण उनके बिस्तर भींग गए थे, इसलिए फोल्डिंग पलंग मंगाए थे।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.