Published : May 04, 2023, 07:06 AM ISTUpdated : May 04, 2023, 01:56 PM IST
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर हाथापाई हो गई। पहलवानों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। रेसलर्स और पुलिस के बीच यह झड़प बुधवार देर रात हुई।
नई दिल्ली. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर हाथापाई हो गई। पहलवानों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। रेसलर्स और पुलिस के बीच यह झड़प बुधवार देर रात हुई। इस विवाद में विनेश फोगाट के भाई दुष्यंत का सिर फट गया। रेसलर साक्षी मलिक और विनेश ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी नशे में धुत थे। इस बीच हंगामा कर रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पहलवानों ने प्रेस कान्फ्रेंस कर मेडल लौटाने की बात कही है। वहीं, धरना स्थल पर पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना की निंदा की है। 4 मई को इस मामल में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। CJI जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा कि वे यहां केस बंद कर रहे हैं। आगे कोई शिकायत हो, तो मजिस्ट्रेट या हाईकोर्ट के सामने रख सकते हैं।
210
भारतीय कुश्ती संघ(Wrestling Federation of India-WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर रेसलर्स पिछले 12 दिन से धरने पर बैठे हैं।
310
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा और AAP के विधायक सोमनाथ भारती समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया।
410
डिप्टी पुलिस कमिश्नर (नई दिल्ली) प्रणव तायल ने कहा कि सोमनाथ भारती बिना अनुमति के फोल्डिंग बेड लेकर प्रदर्शन स्थल पर आ गए। पूछे जाने पर उनके समर्थक आक्रामक हो गए।
510
पुलिस अफसर का कहना है कि कुछ लोगों ने धरना स्थल पर चारपाई लाने की कोशिश की। जब पुलिसकर्मियों ने उनसे खाटों के बारे में पूछा, तो वे आक्रामक हो गए। पुलिस ने किसी को भी पीटने से इनकार किया।
610
पुलिस ने अब धरना स्थल के चारों ओर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। पूर्व पहलवान राजवीर ने कहा कि बारिश के कारण गद्दे भीग गए थे, इसलिए फोल्डिंग बेड ला रहे थे। नशे में धुत पुलिसकर्मी धर्मेंद्र ने विनेश फोगाट को गाली दी और हाथापाई की।"
710
बजरंग पुनिया के साले दुष्यंत और राहुल को सिर में चोटें आईं। पुनिया की पत्नी संगीता ने भी दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का दिया।
810
विनेश फोगाट ने देर रात मीडिया से बातचीत के दौरान आंखों में आंसू लिए कहा, "अगर आप हमें मारना चाहते हैं, तो हमें मार दें।"
910
इसी मामले में पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को पुलिस ने खदेड़ दिया था। कुछ को हिरासत में भी लिया था।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.