Published : May 03, 2023, 07:59 AM ISTUpdated : May 03, 2023, 02:00 PM IST
हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के ऑपरेशन कावेरी मिशन के तहत भारत मंगलवार को कुल 559 लोगों को स्वदेश ले आया। 231 भारतीय अहमदाबाद पहुंचे, 328 नागरिकों का एक और जत्था नई दिल्ली लाया गया।
नई दिल्ली. हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के ऑपरेशन कावेरी मिशन के तहत भारत मंगलवार को कुल 559 लोगों को स्वदेश ले आया। 231 भारतीय अहमदाबाद पहुंचे, 328 नागरिकों का एक और जत्था नई दिल्ली लाया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "328 और यात्री नई दिल्ली में उतरे हैं। #ऑपरेशन कावेरी लगातार आगे बढ़ रहा है, लगभग 3000 अब भारत पहुंच चुके हैं।" मौत के मुंह से निकलकर आए भारतीयों ने देश को सलाम किया और तिरंग लहराया।
210
सूडान में जारी भीषण लड़ाई के बीच दोनों पक्ष तोपखानों, भारी गोलाबारूद और लड़ाकू विमानों का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
310
'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत अपने नागरिकों को खार्तूम और अन्य अशांत क्षेत्रों के संघर्ष क्षेत्रों से बसों में पोर्ट सूडान ले जा रहा है।
410
पोर्ट सूडान से भारतीय वायु सेना के भारी-भरकम परिवहन विमान और नौसेना के जहाजों में सऊदी अरब के शहर जेद्दा ले जाया जा रहा है।
510
जेद्दाह से भारतीयों को या तो कमर्शियल फ्लाइट या भारतीय वायुसेना के विमान से घर वापस लाया जा रहा है।
610
सूडान देश की सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच घातक लड़ाई देख रहा है जिसमें लगभग 400 लोग मारे गए हैं।
710
सूडान में सेना और पैरामिलिट्री के बीच 15 अप्रैल से लड़ाई छिड़ी हुई है।
810
अफ्रीकी देश सूडान में चल रहे गृहयुद्ध में सेना और अर्धसैनिक बल सत्ता पर कब्जे को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
910
सूडान की सेना ने अक्टूबर 2021 में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा जमा लिया था। तब से यह एक संप्रभु परिषद के माध्यम से सरकार चला रही है।
सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल अब्देल फत्ताह बुरहान और अर्धसैनिक बलों, रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान डागलो के बीच सत्ता की लड़ाई छिड़ी हुई है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.