Published : May 02, 2023, 09:50 AM ISTUpdated : May 02, 2023, 09:55 AM IST
यह हैं तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल। अनुब्रत मंडल गौ तस्करी मामले (Cow Smuggling Case) में तिहाड़ जेल में कैद हैं। अब इसी मामले में गिरफ्तार उनकी बेटी सुकन्य को भी तिहाड़ भेजा है।
नई दिल्ली. यह हैं तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल। अनुब्रत मंडल गौ तस्करी मामले (Cow Smuggling Case) में तिहाड़ जेल में कैद हैं। अब इसी मामले में गिरफ्तार उनकी बेटी सुकन्या को भी तिहाड़ भेजा है। सुकन्या मंडल एक प्राइमरी स्कूल में टीचर रही हैं। लेकिन मार्च, 2023 में वे इस वजह से भी चर्चाओं में आई थीं, क्योंकि उन्होंने 29 लाख का इनकम टैक्स भरा था। उन्होंने अपनी सालाना कमाई एक करोड़ रुपए बताई थी।
210
सुकन्या मंडल को पिता द्वारा गौ-तस्करी से कमाए पैसों को ठिकाने लगाने का आरोप है। इसके बाद वे प्रवर्तन निदेशालय(Enforcement Directorate-ED) की जांच में आ गई थीं।
310
सुकन्या मंडल को 30 अप्रैल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 12 दिनों के लिए तिहाड़ जेल भेजा है। ED ने रिमांड खत्म होने पर सुकन्या को कोर्ट में पेश किया था।
410
अब पिता सुब्रत मंडल और बेटी सुकन्या दोनों तिहाड़ जेल में है इसलिए यह मामला मीडिया की सुर्खियों में है। ED की पूछताछ में सुकन्या फूट-फूटकर रो पड़ी थीं। सुकन्या ने तिहाड़ में बंद अपने पिता से मिलने की इच्छा जताई थी।
510
सुकन्या मंडल अपने पिता के इस गलत काम में बराबर की भागीदार मानी जाती हैं। सुकन्या मंडल राइसमिल और कई अन्य कंपनियां की मालिकन हैं।
610
3 अगस्त, 2022 को गौ तस्करी मामले में CBI और ED ने अनुब्रत मंडल के ठिकानों पर छापा मारा था। उसके बाद CBI ने उन्हें अरेस्ट किया था। वे तब से जेल में हैं।
710
गौ तस्करी में पहली गिरफ्तारी जून, 2022 का CBI द्वारा अनुब्रत मंडल के बॉडीगार्ड सहगल हुसेन के रूप में हुई थी। एजेंसी ने 1 जून को रेड की थी।
810
सीबीआई के मुताबिक 2015 से 2017 के दौरान बीएसएफ ने 20,000 पशुओं के सिर बरामद किए थे। भारत और बांग्लादेश के बीच करीब 2,216 किलोमीटर लंबी सीमा है। यहां से गौ-तस्करी होती है। अनु्ब्रत मंडल गौ तस्करी में कुख्यात हैं।
910
अनुब्रत उर्फ अणुव्रत मंडल को केष्टो मंडल के नाम से क्षेत्र में जाना जाता है। 1960 के दशक में जन्मे मंडल बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में एक हैं। 63 साल के अनुब्रत टीएमसी के ताकतवर नेता रहे हैं।
जब पशु तस्करी मामले की जांच शुरू हुई, तब दो कंपनियां एएनएम एग्रोकेम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और नीर डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड CBI और ED के राडार पर आ गई थीं। इन कंपनियों की एक डायरेक्टर सुकन्या हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.