MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Karnataka Murder Case: पति की मौत के 20 दिन बाद शादी, खुला खौफनाक मर्डर सीक्रेट-पत्नी ही निकली कातिल

Karnataka Murder Case: पति की मौत के 20 दिन बाद शादी, खुला खौफनाक मर्डर सीक्रेट-पत्नी ही निकली कातिल

Crime Mystery: क्या यह सच में हार्ट अटैक था या पहले से रची गई खौफनाक साजिश? कर्नाटक के तुमकुर में पति की अचानक मौत के 20 दिन बाद पत्नी ने प्रेमी से शादी कर ली। कब्र से शव निकलवाकर हुई जांच में सामने आया-सोते वक्त तकिये से गला घोंटकर हत्या की गई थी। 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 07 2026, 02:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Karnataka Murder Case: कर्नाटक से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। शुरुआत में इसे हार्ट अटैक से हुई मौत बताया गया था, लेकिन करीब एक महीने बाद जब पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया, तो सच्चाई कुछ और ही निकली। जांच में सामने आया कि यह प्राकृतिक मौत नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या थी। यह घटना कर्नाटक के तुमकुर जिले की है, जहां 50 साल के दिहाड़ी मजदूर परमेश की 29 जनवरी की रात अचानक मौत हो गई थी। परिवार वालों को बताया गया कि उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था। अगले ही दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया और शव को दफना दिया गया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

26
Image Credit : X

20 दिन बाद ही दूसरी शादी… यहीं से शुरू हुआ शक?

परमेश की मौत के बाद उनकी पत्नी पी आशा ने रिश्तेदारों को यही बताया कि उनके पति की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिवार ने भी उस समय इस बात पर भरोसा कर लिया। लेकिन मामला तब संदिग्ध लगने लगा जब सिर्फ 20 दिन बाद, 19 फरवरी को आशा ने 48 साल के चंद्रप्पा से शादी कर ली। चंद्रप्पा पेशे से कुक बताया जाता है और उसे आशा का कथित प्रेमी माना जा रहा है। इतनी जल्दी दूसरी शादी होने से परमेश के परिवार को शक हुआ। उनकी बहनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कहा कि मौत सामान्य नहीं लग रही थी।

Related Articles

Related image1
UP Deputy CM Helicopter Scare: उड़ान के 15 मिनट बाद अचानक बंद हुआ डिस्प्ले, कॉकपिट में भर गया धुआं
Related image2
Odisha Shocking: 5 साल के मासूम की हत्या, बोरे में मिला शव, चाचा के मोबाइल में आया डरावना मैसेज
36
Image Credit : X

क्या सच जानने के लिए कब्र से निकाला गया शव?

परिवार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रशासन की अनुमति लेकर शव को कब्र से निकालने का फैसला किया गया। स्थानीय तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया और फिर पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल भी लिए गए।

46
Image Credit : X

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी पूरी कहानी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो सामने आया उसने सभी को चौंका दिया। डॉक्टरों ने पाया कि परमेश की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आशा और उसके कथित प्रेमी चंद्रप्पा से कड़ी पूछताछ की।

56
Image Credit : X

तकिये से गला घोंटकर की गई हत्या?

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोप है कि उन्होंने परमेश को उस समय मार डाला जब वह सो रहा था। बताया जा रहा है कि उस समय परमेश ने शराब पी रखी थी। इसी मौके का फायदा उठाकर दोनों ने तकिये से उसका गला घोंट दिया और बाद में पूरे मामले को हार्ट अटैक जैसा दिखाने की कोशिश की।

66
Image Credit : X

अब दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

पुलिस ने आशा और चंद्रप्पा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या रिश्तों के पीछे छिपी साजिश को पहचानना इतना मुश्किल हो गया है? पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे सच का खुलासा होगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
कर्नाटक समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'इजरायल-अमेरिका के आगे सरेंडर नहीं करेंगे', ईरान के राष्ट्रपति ने क्यों मांगी माफी?
Recommended image2
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप!
Recommended image3
UP Deputy CM Helicopter Scare: उड़ान के 15 मिनट बाद अचानक बंद हुआ डिस्प्ले, कॉकपिट में भर गया धुआं
Recommended image4
बिहार के 7 CM के बेटे राजनीति में आए, कौन रहा सफल, नीतीश के बेटे की क्या कहती है कुंडली?
Recommended image5
Odisha Shocking: 5 साल के मासूम की हत्या, बोरे में मिला शव, चाचा के मोबाइल में आया डरावना मैसेज
Related Stories
Recommended image1
UP Deputy CM Helicopter Scare: उड़ान के 15 मिनट बाद अचानक बंद हुआ डिस्प्ले, कॉकपिट में भर गया धुआं
Recommended image2
Odisha Shocking: 5 साल के मासूम की हत्या, बोरे में मिला शव, चाचा के मोबाइल में आया डरावना मैसेज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved