CM हेमन्त सोरेन से मिले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव

Published : Oct 04, 2024, 02:55 PM IST
Hemant-Soren-met-delegation-of-Imarat-Shariah-Bihar-Orissa-Jhanrkhand-Amir-e-Shariat-and-All-India-Muslim-Personal-Law-Board

सार

इमारत-ए-शरिया, बिहार-झारखंड एवं ओडिशा के अमीर-ए-शरियत और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने वक्फ अमेंडमेंट बिल पर अपनी चिंता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज इमारत-ए- शरिया, बिहार -झारखंड एवं ओडिशा के अमीर- ए -शरियत- सह- ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने वक़्फ़ अमेंडमेंट बिल को लेकर अपनी भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया । मंत्री श्री इरफान अंसारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश की मौजूदगी में मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में सांसद और वक़्फ़ अमेंडमेंट बिल के लिए गठित जॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी के सदस्य डॉ नासिर हुसैन एवं मौलाना मुहीबुल्लाह नादवी, मीन्नत रहमानी, काजी मोहम्मद अंजर आलम कासमी, मौलाना मुफ़्ती अनवर कासमी, मौलाना तहजीबुल हसन, फहद रहमानी, एहतेशाम रहमानी और मुफ़्ती शहाबुद्दीन प्रमुख रूप से शामिल थे।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत