चुनावी तैयारी: झारखंड में अधिकारियों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण

Published : Oct 04, 2024, 02:47 PM ISTUpdated : Oct 17, 2024, 12:14 PM IST
Election-Commission-of-India-organized-2-day-refresher-training-for-ROs-and-AROs-of-Jharkhand-and-Maharashtra

सार

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में, चुनाव अधिकारियों के लिए दो दिवसीय ऑनलाइन रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में चुनाव प्रक्रिया, अधिकारियों के कर्तव्यों और आयोग के दिशानिर्देशों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार के मार्गदर्शन में राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के वैसे पदाधिकारी जिनके द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव हेतु विगत माह में ही प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया था परंतु, प्रशिक्षण के क्रम में आयोजित परीक्षा में काम अंक प्राप्त हुए थे। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उनके लिए ऑनलाइन माध्यम से 2 दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का निर्वाचन सदन में आयोजन किया गया। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में झारखंड के साथ–साथ महाराष्ट्र के भी निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को आयोग के प्रशिक्षकों ने चुनाव कराने संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों के विषय में बिंदुवार प्रशिक्षण दिया। साथ ही शांतिपूर्ण एवं त्रुटि रहित निर्वाचन कराने में आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई।

प्रशिक्षण सत्र में विगत में कम अंक प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें वहीं मुख्य निर्वाचन कार्यालय से पदाधिकारियों के प्रशिक्षण में सहायता हेतु सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार, सिस्टम एनालिस्ट श्री एस. एन. जमील सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल