झारखंड में दो दिनों में बिजली गिरने की घटना में 12 की मौत, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Published : May 27, 2023, 02:44 PM ISTUpdated : May 27, 2023, 02:47 PM IST
lightning strikes in Jharkhand

सार

झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से पिछले दो दिनों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। झारखंड सरकार बिजली गिरने से मारे गए व्यक्ति के परिवार को चार लाख रुपए देती है। 

रांची. झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से पिछले दो दिनों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को धनबाद जिले के बरवाड़ा इलाके में बिजली गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि जमशेदपुर के बहरागोड़ा और गुमला जिले के चिरोडीह में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। लोहरदग्गा से एक और मौत की सूचना मिली है।

झारखंड में मौसम का पूर्वानुमान और आकाशीय बिजली गिरने की घटना

प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को सात लोगों की मौत हो गई थी। चतरा, हजारीबाग, रांची, बोकारो और खूंटी जिलों से एक-एक मौत और पलामू के हुसैनाबाद में दो लोगों की मौत हुई है। 

स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे के भुगतान के लिए संबंधित जिलों को हताहतों की संख्या का वेरिफिकिशन करने के लिए कहा गया है। झारखंड सरकार बिजली गिरने से मारे गए व्यक्ति के परिवार को चार लाख रुपए देती है।

झारखंड में तेज हवाओं का अलर्ट और मौसम

झारखंड में पिछले दो दिनों में तेज हवाएं और बारिश हुई, जिससे राज्य के कई हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। जमशेदपुर में शुक्रवार को सबसे अधिक 79 मिमी बारिश दर्ज की गई। बोकारो में 52.4 मिमी और रांची में 5.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में बारिश और बिजली दो ट्रफ लाइनों के कारण होती है-एक उत्तरी बिहार से होते हुए झारखंड होते हुए उत्तर ओडिशा तक जाती है, जबकि दूसरी हरियाणा से होते हुए सिक्किम तक जाती है।

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से मौसम में सुधार होने की संभावना है, क्योंकि बारिश कम होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "हालांकि, राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में शनिवार को बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।"

आनंद ने कहा कि बारिश रुकने के बाद ठंडा हुआ मौसम फिर से गर्म हो जाएगा और 28 मई से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें

India Weather Report: दिल्ली में आंधी के साथ तेज बारिश, उत्तर भारत में बिगड़ सकता है मौसम, जानिए क्या है अलर्ट

मप्र के नीमच में भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रॉली में घुसी वैन, एक ही फैमिली के 3 लोगों की मौत

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल