चाचा-भतीजी की लव स्टोरी का खौफनाक अंत: बेइंतहा मोहब्बत के बाद दोनों की मौत...दर्दनाक है पूरी कहानी

Published : Feb 27, 2023, 05:09 PM IST
garhwa news shocking crime stories Couple commits suicide by jumping in front of train

सार

झारखंड के गढ़वा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठाते हुए एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया।

गढ़वा (झारखंड). ''साथ जिएंगे या साथ मर जाएंगे'' यह एक फिल्मी डॉयलाग है जिसे अक्सर कई बॉलीवुड फिल्मों में सुना होगा। लेकिन झारखंड के गढ़वा जिले से ऐसा ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक लड़का-लड़की एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। पूरी जिंदगी साथ जीने की कसमें खा चुके थे। लेकिन दोनों के परिजन उनकी शादी करने के लिए राजी नहीं थे। बस इसी बात से दुखी होकर प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठाते हुए ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक कपल आपस में चाचा-भतीजी थे।

मौत के साथ लव स्टोरी का खौफनाक अंत

दरअसल, यह शॉकिंग घटना गढ़वा जिले के उंटारी रेलवे स्टेशन और करकट्टा स्टेशन के बीच की है। जहां जीआरपी पुलिस ने एक युवक और युवती के शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए हैं। पुलिस ने शवों को बटोरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए हैं। वहीं परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। दोनों ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है, रो-रोकर बुरा हाल है। लेकिन अब पछताने से कोई फायदा नहीं।

दोनों के बीच था चाचा-भतीजी का रिश्ता

पुलिस ने मृतक कपल की पहचान कर ली है। प्रेमी की पहचान जहां नंदलाल के रुप में हुई है तो वहीं प्रेमिका की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को पसंद करते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़का-लड़की आपस में रिश्तेदार थे। उनके बीच चाचा-भतीजी का रिश्ता था। इन्हीं कारणों से परिजनों को उनका प्रेम संबंध मंजूर नहीं था। लेकिन वह शादी करना चाहते थे और जीने-मरने की कसमें खा चुके थे। इसलिए वह साथ जी नहीं सके तो साथ मरने का फैसला कर लिया। दोनों युगलों ने ख़ौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिर भी पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

2013 के बाद पहली बार, झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव
Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स