
Hemant Soren Oath as Jharkhand CM: झारखंड में प्रचंड जीत के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले INDIA अलायंस ने सत्ता बरकरार रखी है। झारखंड आंदोलन के अगुवा पूर्व सीएम शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन इस जीत के साथ ही इतिहास रचने जा रहे हैं। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर हेमंत सोरेन कई रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। वह अपने पिता पूर्व सीएम शिबू सोरेन का भी एक रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
हेमंत सोरेन, 26 नवम्बर को झारखंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ के साथ ही वह राज्य के इतिहास में लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने वाले पहले मुख्यमंत्री बन जाएंगे। साल 2000 में अस्तित्व में आए नए राज्य झारखंड में अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ली है।
झारखंड में अभी तक तीन बार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। पूर्व सीएम शिबू सोरेन और बीजेपी नेता पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार झारखंड की सत्ता संभाल चुके हैं। इसके अलावा शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन भी तीन बार राज्य का मुख्यमंत्री रहे हैं। झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में इंडिया अलायंस ने बहुमत हासिल की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा को अलायंस में सबसे अधिक सीटें मिली है। रविवार को हेमंत सोरेन को गठबंधन का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा राज्यपाल से मिलकर पेश किया है। 26 नवम्बर को हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य की सत्ता पर आसीन होंगे। चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन अपने नाम एक रिकॉर्ड भी करेंगे, वह है सबसे अधिक बार सीएम पद संभालने का। वह अपने पिता का रिकॉर्ड इस बार तोड़ने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष को एक और झटका, 'नेता प्रतिपक्ष' का पद रहेगा खाली
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।