पति के काम पर जाने के बाद आता था प्रेमी, एक शाम व्यक्ति जल्दी घर लौटा तो नहीं बची जान, पढ़े शॉकिंग क्राइम

Published : Mar 01, 2023, 05:20 PM ISTUpdated : Mar 01, 2023, 07:19 PM IST
क्राइम

सार

राजस्थान के जयपुर शहर से खौफनाक खबर सामने आई है। यहां पति ने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद दोनो के बीच हुए झगड़े के बाद महिला ने मर्डर का बनाया प्लान। आशिक के साथ मिलकर पति को दे दी खौफनाक मौत। अब जेल में कटेगी पूरी जिंदगी।

 

जयपुर (jaipur). फोटो में जो महिला दिख रही है उसके दो मासूम बच्चे हैं। जिनकी उम्र 2 साल और 3 साल है। दोनों बच्चे अब अनाथ हैं क्योंकि उनके पिता की हत्या की जा चुकी है और मां को जेल भेज दिया गया है। दोनों अबोध बच्चों को इस घटना की जानकारी तक नहीं है। पूरा मामला राजस्थान के जयपुर शहर के चाकसू थाना इलाके का है।

पति की हत्या के जुर्म में पकड़ाई पत्नी

चाकसू पुलिस ने बताया कि राकेश नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया गया था। 10 फरवरी को उसकी लाश को कुएं में से निकाला गया था। राकेश के चाचा ने इस मामले में राकेश की पत्नी फूला और उसके प्रेमी कृष्णा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिस पर जांच पूरी करते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात कृष्णा फूला और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पति कमाने बाहर जाता तो पत्नी प्रेमी को बुला लेती घर

पुलिस के पूछताछ में सामने आया कि राकेश मूल रूप से सवाई माधोपुर का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ समय से जयपुर के चाकसू इलाके में एक किराए के कमरे में रह रहा था। राकेश मजदूरी करके अपनी पत्नी और दो बच्चों का पेट पाल रहा था। लेकिन जब पति मजदूरी करने जाता तो पत्नी एक युवक जिसका नाम कृष्णा था उसे घर बुलाती थी। दोनों ने कई बार संबंध बनाए। कुछ दिन पहले राकेश अचानक शाम के समय जल्दी घर लौट आया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसी के बाद से दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। कई बार दोनों में झगड़ा भी हुआ।

झगड़े से परेशान हो पति को रास्ते से हटाने का बनाया प्लान

बार-बार विवाद होने पर आखिर पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने की तैयारी कर ली। प्रेमी कृष्णा ने पति राकेश से माफी मांगने और विवाद खत्म करने की बात को लेकर बातचीत की और उसे अपने साथ बाइक पर बिठाकर घुमाने ले आया । वहां पर पहले से ही कृष्णा के दो दोस्त तैयार थे । कृष्णा और राकेश के आते ही कृष्णा के दो दोस्तों दिलखुश मीणा और विजय मीणा ने मिलकर राकेश के सिर पर कई डंडे मारे।

सिर पर डंडे बरसा छीन ली जिंदगी

आरोपी प्रेमी और उसके साथियों ने राकेश के सिर पर इतने डंडे मारे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की हत्या करने के बाद तीनों आरोपियों ने उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया। उसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। वहां मृतक के घर वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

तीन दिन बाद कुएं में तैरती मिली लाश

राकेश की लाश को 7 तारीख को कुएं में फेंका गया और दो-तीन दिन बाद यह लाश कुए में से निकाली जा सकी। इसके बाद राकेश के चाचा ने पत्नी फूला और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शक जाहिर करते हुए थाने में रिपोर्ट दी। आखिर पुलिस ने मामला दर्ज करके चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अब हत्या की धाराओं में चारों को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े- कोर्ट मैरिज के वक्त ही पति-पत्नी में शुरु हो गया झगड़ा, अगले दिन कुएं में लाश मिली

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रांची में CA बेटे की मौत, जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही वकील मां और बेटी
Ranchi Weather Update: 26 जनवरी को रांची में कितनी पड़ेगी ठंड? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल