दुखद हादसाः नक्सलियों का बिछाया IED हुआ ब्लास्ट, ग्रामीण दंपत्ति हुई शिकार, पत्नी को पता नहीं हो गई पति की मौत

Published : Mar 01, 2023, 02:58 PM ISTUpdated : Mar 01, 2023, 03:02 PM IST
blast

सार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम शहर के गोइलकेरा इलाके में आज के दिन दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक दंपत्ति शिकार हो गया। जिनको किसी तरह ग्रामीणों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पति की जान चली गई वहीं पत्नी का गंभीर हालत में इलाज जारी है।

 

पश्चिमी सिंहभूम (west singhbhum). झारखंड के वेस्ट सिंहभूम शहर के गोइलकेरा इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ। जिसका शिकार गांव की मासूम दंपत्ति हो गई। दरअसल शहर के ईचाहातु में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी बम के चपेट में आ गए। ब्लास्ट की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और दोनो घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने की तैयारी करने के साथ पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मामले की जांच गोइलकेरा थाना पुलिस कर रही है।

खेत में लगी फसल देखने जा रही थी दंपत्ति, हो गया ब्लास्ट

आईईडी ब्लास्ट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ईचाहातु गांव के रहने वाली किसान दंपत्ति बुधवार की सुबह अपने खेल में लगी फसल को देखने के लिए जा रहा था। उनके खेत का रास्ता गांव के ही नजदीक चुंदरी जंगल से होकर जाता है। दोनो कपल जब जंगल की पगडंडी से होकर जाते समय उनका पांव वहां बिछे आईईडी में पड़ गया। प्रेशर के कारण बम में विस्फोट हो गया। जिसमें किसान कृष्णा पूर्ति और उसकी पत्नी नंदी पूर्ति बुरी तरह जख्मी हो गए। धमाके की आवाज सुन वहां पर लोगों की भीड़ लग गई।

पति की हो गई मौत पत्नी को नहीं है जानकारी

आईईडी ब्लास्ट में दो ग्रामीणों को घायल देख तुरंत उनको इलाज के लिए घर ले आए और हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी करने लगे वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कृष्णा को मृत घोषित कर दिया वहीं पत्नी को गंभीर हालत में गोइलकेरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे घटना में इलाजरत पत्नी को ये पता तक नहीं है कि उसके पति की जान चली गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

गांव में फैली दहशत, ग्रामीणों में भरा खौफ

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी आशुतोष शेखर ने बताया कि संभावना है कि यह आईईडी नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों की जांच को रोकने के लिए एक्सप्लोजन लगाए होंगे। पर उनका शिकार ये दंपत्ति हो गए। हालांकि इस घटना के बाद से इलाके में खौफ का माहौल है, लोगों में दहशत फैली हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े- Jharkhand में दिल दहलाने वाला हादसा: आशीर्वाद टॉवर में भीषण आग, 14 की मौत, शादी की खुशियों के बीच मची चीख-पुकार

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

2013 के बाद पहली बार, झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव
Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स