फांसी से लटकने का नाटक कर रहा था ब्वायफ्रेंड, गर्लफ्रेंड ने पहना दिया असली जामा: ब्लैकमेल कर कब्जा लिए थे गहने-रुपये

Published : Mar 16, 2023, 07:50 PM ISTUpdated : Mar 16, 2023, 07:58 PM IST
jamshedpur news girl killed boyfriend after blackmailing zrua

सार

ब्वायफ्रेंड के मौत की कहानी सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। ब्वायफ्रेंड अश्लील वीडियो बनाकर गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करता था। उसके गहने और रुपये भी कब्जा लिए थे। मिलने-जुलने के लिए किराए का कमरा भी ले रखा था। 

जमशेदपुर। ब्वायफ्रेंड के मौत की कहानी सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। ब्वायफ्रेंड अश्लील वीडियो बनाकर गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करता था। उसके गहने और रुपये भी कब्जा लिए थे। मिलने-जुलने के लिए किराए का कमरा भी ले रखा था। दोनों मोहल्ले वालों को बताते थे की वे शादीशदुा हैं। एक दिन दोनों ने शराब पी, शारीरिक संबंध बनाए और फिर झगड़ा किया। ब्वायफ्रेंड ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी पर लटकने का नाटक किया और गर्लफ्रेंड ने उस नाटक को असली जामा पहना दिया।

किराए के कमरे में घटना को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, परसूडीह इलाके की बारीगोड़ा इलाके की इस घटना ने सबको अचंभित कर दिया है। सुबोध कुमार तिवारी राधिकानगर का निवासी था। उसका, युवती के साथ डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुबोध के घर वालों को भी इस बात की जानकारी थी। दोनों ने बारीगोड़ा इलाके में किराए का मकान ले रखा था और छिपकर वहीं मिलते थे। घटना के दिन ​दोनों बारीगोड़ा स्थित किराए के मकान में आए। शराब पीने के बाद शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरु हो गया। उसी दरम्यान, सुबोध ने अपनी गर्लफ्रेंड को सुसाइड करने की धमकी दी। उसके दुपट्टे से खुद ही फांसी का फंदा बनाया और उसे कुंडी से लटका दिया।

मौत के बाद ताला लगाकर हुई फरार

गर्लफ्रेंड के सामने वह फंदे पर लटकने का नाटक करने लगा। उसी बीच गर्लफ्रेंड ने उसे धक्का दे दिया, जिससे सुबोध का संतुलन बिगड़ गया, उसके पैर नीचे लटक गए और वह असल में फंदे से लटक गया। इतना ही नहीं गर्लफ्रेंड ने अपना दुपट्टा भी खींचा। जिससे फंदा कस गया और उसकी मौत हो गई। अब, सुसाइड का नाटक सच में बदल चुका था। ब्वायफ्रेंड की मौत के बाद घर के दरवाजे पर ताला लगाकर युवती फरार हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान गर्लफ्रेंड को अरेस्ट किया और उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दुपट्टे के साथ शराब की बोतल भी बरामद की है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट