झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: 2 चरणों में होंगे चुनाव, 23 को आएंगे नतीजे

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान, 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होगा मतदान। 23 नवंबर को आएंगे नतीजे।

Vivek Kumar | Published : Oct 15, 2024 11:55 AM IST / Updated: Oct 15 2024, 05:31 PM IST

रांची। चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Elections) के तारीखों का ऐलान कर दिया। यहां दो चरणों में चुनाव होंगे। 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। इनमें से 44 सामान्य हैं। ST के लिए 28 और SC के लिए 9 सीटें आरक्षित हैं। पहले चरण में 43 और दूसरे चरण में 38 सीटों पर चुनाव होगा।

Latest Videos

13 और 20 नवंबर को होगा झारखंड में मतदान

पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव होगा वहां उम्मीदवार 18 से 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन जांच की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर है। 30 अक्टूबर तक प्रत्यासी अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 13 नवंबर को होगा। दूसरे चरण वाले सीटों पर 22 से 29 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 30 अक्टूबर को नामांकन की जांच की आखिरी तारीख है। 1 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 20 नवंबर को होगा।

 

 

झारखंड में बनाए जाएंगे 29,562 मतदान केंद्र

विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड में 20,281 जगहों पर 29,562 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में 5042 और ग्रामीण क्षेत्र में 24,520 मतदान केंद्र होंगे। एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 881 है। 1271 मतदान केंद्रों का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। 139 केंद्र पर युवाओं द्वारा मतदान कराया जाएगा।

 

 

झारखंड के 2.6 करोड़ मतदाता लेंगे चुनाव में हिस्सा

विधानसभा चुनाव में झारखंड के 2.6 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे। इनमें से 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला हैं। 18-19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। 20-29 साल के वोटरों की संख्या 66.84 लाख है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 288 सीटों पर 20 को होगा मतदान, 23 को आएगा रिजल्ट

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट वाली सांसद ने खेत में किया काम, राजनीति के साथ फेमली की जिम्मेदारी निभा महिला ने जीता दिल
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
सलमान खान, सगुनप्रीत, कौशल... कौन-कौन है लॉरेंस बिश्नोई के टॉप 5 टारगेट?
महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब आएगा रिजल्ट। Maharashtra Jharkhand Election
Karwa Chauth 2024 पर ना करें ये 5 गलतियां, थाली सजाने में 6 चीजों का रखें ध्यान