विधासभा चुनाव के पहले BJP में शामिल हो सकते है चंपई सोरेन, पहुंचे दिल्ली

Published : Aug 18, 2024, 12:50 PM ISTUpdated : Aug 18, 2024, 01:33 PM IST
Champai Soren

सार

झारखंड की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2024 के पहले बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

चंपई सोरेन न्यूज। झारखंड की राजनीति में बड़ा भूचाल देखने को मिल सकता है। क्योंकि राज्य के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता चंपई सोरेन आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वो अपने साथ कुछ विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वो आज दोपहर 3 बजे पार्टी हेडक्वार्टर में सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। बता दें कि वो कुछ दिनों से लगातार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कैबिनेट मिनिस्टर शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में थे।

शिवराज सिंह चौहान झारखंड के चुनाव प्रभारी हैं। ऐसी स्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के पहले बीजेपी हर कोशिश करना चाहती है कि JMM में टूट हो, जिसका फायदा आगामी इलेक्शन में पार्टी को मिले। इसके लिए उन्होंने चंपई सोरेन को ही शामिल करने का मास्टर प्लान तैयार किया। बता दें कि पूर्व सीएम अपने जिन विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचने के आसार है। उनके नाम इस प्रकार है- दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सभी लोगों का JMM के साथ कोई संपर्क नहीं बन पा रहा है।

चंपई सोरेन से पूछे गए सवाल

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपई कल रात ही रांची से कोलकाता पहुंच गए थे, जहां से उनकी दिल्ली की फ्लाइट थी। वहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से बातचीत की थी। हालांकि, उन्होंने पहले बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया था। उनसे जब पूछा गया कि बीजेपी में शामिल होने की खबरों में कितनी सच्चाई है? इस पर उन्होंने कहा था कि अटकलों को लेकर कोई जानकारी नहीं है. हम जहां हैं, वहीं हैं।

मुख्यमंत्री पद से हटाने को लेकर खफा चंपई?

झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में जेल जाना पड़ा था। तब उनके अनुपस्थिति में चंपई सोरेन को सीएम नियुक्त किया गया था। हालांकि, जून में जब जेल से हेमंत बाहर आए तो फिर से राज्य के सत्ता पर काबिज हो गए। इस बात को लेकर शायद चंपई नाराज हो गए। उसके बाद ही उनके jmm को छोड़ने की कयास तेज हो गई थी।

ये भी पढ़ें: झारखंड से बिग ब्रेकिंग: विधानसभा से बीजेपी के 18 विधायक सस्पेंड, जानिए इसकी वजह

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?