झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर के 'डर्टी वीडियो' में दिखी लेडी कैरेक्टर आई मीडिया के सामने-मैं इन्हें राखी बांधती हूं, जानिए कौन हैं ये?

Published : Apr 25, 2023, 09:55 AM ISTUpdated : Apr 25, 2023, 09:57 AM IST
latest update viral video of Jharkhand Health Minister Banna Gupta

सार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो वायरल मामले में अब चौंकाने वाला मोड़ आया है।अब वो महिला भी मीडिया के सामने आ गई है, जिसके फोटो का इस्तेमाल किया गया। 

रांची. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो वायरल मामले में अब चौंकाने वाला मोड़ आया है। पहले दो तरह की बातें सामने आई थी कि बन्ना गुप्ता जबर्दस्ती उस महिला से अश्लील बातचीत कर रहे हैं। दूसरा वे सेक्सटॉर्शन में फंस गए हैं। लेकिन अब वो महिला भी मीडिया के सामने आ गई है, जिसके फोटो का इस्तेमाल किया गया।

हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो पर मचे राजनीति घमासान के बीच NSUI की संयोजक आरुषि वंदना अपने पति NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के साथ मीडिया के सामने आईं। अपने घर पर मीडिया से चर्चा करते हुए आरुषि वंदना ने कहा कि 24 अप्रैल की दोपहर 12.30 बजे फेसबुक पर उनकी तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

आरुषि वंदना ने इसे चरित्र हनन की साजिश बताया। अपनी मानहानि बताया। उन्होंने कहा कि वे 9 साल से कांग्रेस में हैं। पार्टी में सक्रियता के चलते उनकी मुलाकात मंत्रियों से होती रहती है। वंदन ने कहा कि बन्ना गुप्ता से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। वे उन्हें अपना भाई मानती हैं। राखी बांधती हैं। इस केस ने उनकी छवि खराब की है। इस संबंध में उनके पति ने हटिया डीएसपी राजा मित्रा को आवेदन देकर FIR दर्ज करने की मांग की है।

बन्ना गुप्ता का अश्लील बातचीत का कथित वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद भाजपा ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस पार्टी से मामले पर तत्काल अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर की थी, जिसमें कथित तौर पर गुप्ता एक महिला के साथ फोन पर 'अश्लील' बातचीत करते नजर आ रहे थे। हालांकि गुप्ता ने इसे उनकी छवि खराब करने के लिए 'फेक और एडिटेड' वीडियो बताया था।

बीजेपी ने एक बयान में कहा, "मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से संबंधित वायरल अश्लील वीडियो पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए...आरोपी मंत्री उनके (सीएम) कैबिनेट में एक वरिष्ठ सहयोगी हैं।"

भाजपा के पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने और उन्हें मुख्य आरोपी बनाने की मांग की है। कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है और कांग्रेस और झामुमो दोनों इस मुद्दे पर चुप हैं।

राय ने एक ट्वीट में कहा, "झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के अश्लील वीडियो चैट मामले में जमशेदपुर पुलिस को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और FIR दर्ज करनी चाहिए। मंत्री को मुख्य आरोपी बनाएं, उनसे महिला के बारे में पूछें। मंत्री का मोबाइल जब्त करें, जिससे चैट हुई है या हो रही थी।"

विपक्षी नेता ने जमशेदपुर पुलिस को उस महिला को सुरक्षा देने की भी मांग की, जिसकी स्वास्थ्य मंत्री से 17 अप्रैल की आधी रात चैट हुई थी, जो अब वायरल हो गई है। महिला जमशेदपुर में एक फर्नीचर हाउस में काम करती है। इसके मालिक समाजवादी पार्टी में थे।

रविवार रात स्वास्थ्य मंत्री ने एक बयान में कहा था कि कथित वीडियो एक साजिश का हिस्सा था और पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी। गुप्ता ने कहा था, "मैंने इस संबंध में एक FIR दर्ज की है और पुलिस जल्द ही इसकी जांच करेगी.. मैं उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा, जिन्होंने मुझे फंसाने की कोशिश की है।"

यह भी पढ़ें

सेक्सटॉर्शन में फंसे झारखंड के कांग्रेसी हेल्थ मिनिस्टर, विपक्ष ने लिए मजे-अच्छे काम की झांकी है, हो सकता है पूरा पिक्चर बाकी हो

सामूहिक विवाह में वर्जिनिटी टेस्ट: डिस्पोजल में यूरिन लेकर पहुंची लड़कियां, सात फेरे से पहले कराना पड़ा प्रेग्नेंसी टेस्ट

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?