झारखंड में हुआ मंत्रालय का बंटवारा, हेमंत सोरेन ने अपने पास रखा ये विभाग

Published : Dec 06, 2024, 04:38 PM IST
jharkhand cabinet

सार

झारखंड में मंत्रिपरिषद का बंटवारा पूरा हुआ। हेमंत सोरेन ने प्रमुख मंत्रालय अपने पास रखे, अन्य मंत्रियों को भी विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदों को भरकर पूर्ण बहुमत का संकेत दिया गया है।

रांची न्यूज: झारखंड में मंत्रिपरिषद का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्मिक, गृह, पथ निर्माण, भवन निर्माण मंत्रालय अपने पास रखा है। वहीं, राधा कृष्ण किशोर को वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, योजना एवं विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक बिरूवा को राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, परिवहन विभाग।

चमरा लिंडा को अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग। संजय प्रसाद यादव को श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग एवं उद्योग विभाग। रामदास सोरेन को विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एवं निबंधन विभाग। इरफान अंसारी को स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मामले विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग।

हफीजुल हसन को जल संसाधन विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग। दीपिका पांडेय सिंह को ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग। योगेंद्र प्रसाद को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग।

सुदिव्य कुमार को नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग। शिल्पी नेहा तिर्की को मिला कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग।

संतुलित एवं समावेशी मंत्रिमंडल

राज्य के बहुप्रतीक्षित हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल ने आखिरकार गुरुवार को आकार ले लिया। मुख्यमंत्री ने अपने पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्रियों के सभी पद भर दिए। पिछली सरकार में लंबे समय तक 12वें मंत्री की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। इसको लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। वहीं, सभी मंत्री पदों को भरने को पूर्ण बहुमत से मिले भरोसे का संकेत बताया जा रहा है, मंत्रिमंडल में लगभग सभी विभागों को साधने की कोशिश की गई है। नए और पुराने चेहरों का बराबर मिश्रण रखा गया है।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Cabinet: JMM से 6, कांग्रेस से 4 और RJD से 1 मंत्री ने पद की ली शपथ

झारखंड में नई सरकार: दो महिला मंत्रियों का उदय, जानिए कौन?

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Alert: UP से MP तक भीषण गर्मी का विस्फोट, आगरा-कानपुर-प्रयागराज में 47°C की जानलेवा लू
IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल