पत्नी की पहले हो चुकी दो शादियों से अनजान था तीसरा पति, असलियत सामने आई तो हो गई हत्या

Published : Feb 20, 2023, 07:52 PM ISTUpdated : Feb 22, 2023, 11:35 PM IST
murder

सार

युवक और युवती स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार एक साथ रह रहे थे। पति इस बात से अनजान था कि वह युवती का तीसरा पति है, उसकी पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। तीसरे पति के सामने जब यह असलियत आयी तो दोनों में विवाद शुरु हो गया।

पाकुड़। युवक और युवती स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार एक साथ रह रहे थे। पति इस बात से अनजान था कि वह युवती का तीसरा पति है, उसकी पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। तीसरे पति के सामने जब यह असलियत आयी तो दोनों में विवाद शुरु हो गया और एक दिन युवती ने अपने जीजा के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।

क्या है मामला?

दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना अंतर्गत जबरदाहा गांव के रहने वाले लखन टुडू का युवती अस्त्री मुर्मू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के छोटे भाई छोटो टुडू के अनुसार संताली रीति रिवाज के अनुसार दोनों एक साथ जबरदाहा में रह रहे थे। एक दिन युवती का बड़ा जीजा अर्नेस्ट हांसदा घर आया और लड़के के परिवार के समक्ष यह प्रस्ताव रखा कि वह दोनों की संताली रीति-रिवाज के मुताबिक शादी कराएगा और लखन को घर जमाई के रूप में जोंका गांव में रखेगा। जीजा के इस प्रस्ताव पर लड़के का परिवार सहमत हो गया और खुशी-खुशी बेटे को घर से शादी के लिए विदा किया।

गांव में रहने के दौरान पता चली असलियत

लखन जोंका में ही रहने लगा। उसी दरम्यान उसे पता चला कि जिस युवती के साथ वह रह रहा है। उसकी पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं और पूर्व के दो पतियों से उसका संबंध समाप्त हो चुका है। लखन को जब यह पता चला कि वह युवती का तीसरा पति है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। उसने इस बारे में अपनी पत्नी से बात की। बस, यहीं से दोनों के बीच में विवाद शुरु हो गया।

पीट-पीटकर कर दी हत्या

दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ गया था कि एक दिन उसकी पत्नी अस्त्री ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने तीसरे पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को जोंका गांव के खेत में ठिकाने लगा दिया। पुलिस के अनुसार लाश मिलने बाद जांच में मामले का खुलासा हुआ। आरोपी अस्त्री और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल