मजबूर मां-बाप की बेबसी: इस एक वजह से करना पड़ा कलेजे के टुकड़े का सौदा, रुला देगी कहानी

Published : Sep 07, 2025, 02:57 PM IST
newborn baby

सार

Palamu News : झारखंड के पलामू जिले से आई मार्मिक खबर ने सीएम हेमंत सोरेन तक को दुखी कर दिया। जहां गरीबी और बीमारी से जूझ रहे एक दंपति ने अपने कलेजे के टुकड़े को 50 हजार रूपये में अपना बच्चा बेचा। मासूम सिर्फ एक महीने का नवजात था।

Jharkhand Painful News : झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज क्षेत्र से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। यहां एक माता-पिता अपनी गरीबी से इतने दुखी हो गए कि उन्होंने बेबस होकर अपने ही एक महीने के बेटे को महज 50 हजार रुपए में बेच दिया। यह मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच गया।

CM हेमंत सोरेन के आदेश के बाद माता-पिता को मिला बच्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत मामले पर संज्ञान लेते हुए पलामू जिले के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि उक्त मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद पहुंचाने के साथ-साथ नवजात बच्चे को भी उसके माता-पिता को सौंपते हुए सूचित करें। सीएम के एक्शन के बाद पुलिस हरकत में आई और बच्चे को लातेहार जिले से बरामद कर उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग मार्मिक पोस्ट कर सरकार से पीड़ित परिवार की मदद करने की कह रहे हैं।

बेबसी और लाचारी की यह कहानी

दरअसल, बेबसी और लाचारी का यह मामला पलामू जिले के लेस्लीगंज क्षेत्र के लोटवा गांव का है। जहां के निवासी रामचंद्र राम और उनकी पत्नी पिंकी देवी मजदूरी करके अपना परिवार पाल रहे थे। वे कई महीनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। लगातार हो रही बारिश की वजह से उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था। जिसके चलते वह ठीक से अपना पेट तक नहीं भर पा रहे थे। दुखद बात यह है कि दंपत्ति के पास ना तो कोई राशन कार्ड था और न ही आधार कार्ड, जिसके चलते वह किसी तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाए। यहां तक की उनके पास तो रहने का कोई पक्का मकान भी नहीं है। बारिश की वजह से उनका बच्चा बीमार रहने लगा था। इसी बेबसी के चलते उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। ताकि बच्चा किसी और के पास जाए तो सुरक्षित रहे।

 

 

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट