झारखंड : आशिक आधी रात को बना साइको किलर, गर्लफेंड के माता-पिता की काट डाली गर्दन

Published : Sep 02, 2025, 06:04 PM IST
MP double murder case

सार

Dumka Double Murder : झारखंड के दुमका जिले में एक साइको किलर ने प्रेमी ने गर्लफेंड के माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी आधी रात को घर में घुसा और धारदार हथियार से दोनों की गर्दन काट डाली।

Jharkhand Crime News : झारखंड के दुमका दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक साइको किलर आशिक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड के माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमिका की बहन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह दोनों बहनों ने घर से भागकर अपनी जान बचा ली। वजह इतनी सी थी कि लड़की के घरवालों ने उसे अपने दामाद बनाने से रिजेक्ट जो कर दिया था।

वारदात दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना इलाके की

दरअसल, यह दर्दनाक वारदात दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना इलाके की है। जहां लोकेश नाम के लड़के ने सोमवार आधी रात को अपनी प्रेमिका हीरामुनी के घर में घुसकर उसके माता-पिता साहेब हेम्ब्रम और उसकी मां मंगली किस्कू की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद गर्लफ्रेंड की दोनों बहनों पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रेमिका के माता-पिता की हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वहीं आसपास के लोगों ने आधी रात को लड़कियों की चीख-पुकार सुनकर पूरे गांव लोग मौके पर पहुंचे और उनको फूलों- झांनो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

दुमका जिले में डबल मर्डर से मचा हड़कंप

डबल मर्डर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। क्राइम की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि लोकेश प्रेमिका हीरामुनी के साथ पिछले कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग था। वह लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार इसके लिए राजी नहीं था। माता-पिता दोनों को लोकेश पसंद नहीं था। बताया जाता है कि माता-पिता के दबाव में लड़की ने आरोपी से बात करना भी बंद कर दिया था। इस बात से और आरोपी गुस्से में था। वहीं मामले पर तत्काल एक्शन लेते हुए शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने मृतक पति-पत्नी शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आरोपी की तलाश  की जा रही है।

 

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?