बिरसा मुंडा जयंती से लौटते समय पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, काफिला के सामने अचानक आई महिला See Video

Published : Nov 15, 2023, 09:16 PM ISTUpdated : Nov 15, 2023, 09:44 PM IST
Pm modi news

सार

पीएम के काफिला के सामने महिला के अचानक पहुंचने से काफिला को रोकना पड़ा। यह चूक उस समय सामने आई जब पीएम मोदी बिरसा मुंडा जयंती में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

PM Modi security breach in Ranchi: पीएम नरेंद्र मोदी की झारखंड यात्रा के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। रांची में प्रधानमंत्री की गाड़ी के सामने एक महिला आ पहुंची। पीएम के काफिला के सामने महिला के अचानक पहुंचने से काफिला को रोकना पड़ा। यह चूक उस समय सामने आई जब पीएम मोदी बिरसा मुंडा जयंती में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। हालांकि, सुरक्षा में तैनात पुलिसवालों ने महिला को बिना देर किए काफिला के सामने से हटा दिया।

 

 

रेडियम रोड पर हुई घटना

पीएम नरेंद्र मोदी रांची में बुधवार को राजभवन से बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क जा रहे थे। रेडियम रोड के पास अचानक से पीएम के काफिला के सामने एक महिला आ गई। महिला के सामने आने के बाद अचानक से ड्राइवर को ब्रेक लगाना पड़ा। काफिला रूकते ही सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल महिला को वहां से हटा दिया। महिला को सामने से हटाने के कुछ क्षण बाद ही पीएम का काफिला आगे बढ़ गया। हालांकि, इसे सिक्योरिटी लैप्स माना गया।

मंगलवार की रात में पीएम पहुंचे थे रांची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार के बाद मंगलवार की रात को रांची पहुंचे। रांची में पीएम मोदी ने रोड शो किया। बुधवार को वह बिरसा मुंडा मेमोरियल म्यूजियम में गए। यहां के बाद वह बिरसा मुंडा के गांव पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। खूंटी जिले के उलिहातू में बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचे पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड से ही विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत की। उन्होंने पीएम किसान सम्मान की 15वीं किस्त भी यहीं से जारी की। पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर झारखंड के लाखों आदिवासियों को करीब 7200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। यहीं से पीएम खूंटी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ भी किया। धनबाद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईआईटी-आईएसएम और रांची आईआईएम के नव निर्मित भवन का ऑनलाइन उद्घाटन करने के बाद मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के तीन प्रोजेक्ट का ऑनलाइन शिलान्यास उन्होंने किया।

यह भी पढ़ें:

UP News: नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग, दो जनरल बोगियों में आग के बाद भगदड़, कई घायल

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट