पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा, कहा- हमने मालिक नहीं सेवक की तरह काम किया

Published : Nov 15, 2023, 02:04 PM IST
Pm modi news

सार

पीएम मोदी ने झारखंड में बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान आदिवासी समाज के कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की योजना की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। 

खूंटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर हैं। यहां प्रधानमंत्री मोदी भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक गांव खूंटी जिले के उलिहातू गांव पहुंचे हैं। पीएम ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मोदी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह योजना निश्चित तौर पर आदिवासी समाज के विकास में लाभकारी होगी। 

हम जनता के मालिक नहीं सेवक बनकर रहे
यूं तो झारखंड में चुनाव का माहौल नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने यहां से भी राजस्थान, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए बड़ा संदेश देकर जनता को साधने का प्रयास किया। पीएम मोदी ने बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू पहुंचे। यहां जनसभा के दौरान कहा कि हमारी सरकार ने मालिक की तरह नहीं सेवक की तरह जनता के लिए कम किया।   

2025 तक झारखंड की भी तस्वीर बदलनी है
पीएम मोदी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का नमक खाया है। वह कर्ज भी चुकाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड के हर जिले हर गांव तक में शिक्षा,स्वास्थ्य और सड़क समेत तमाम सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। 2025 तक झारखंड की भी तस्वीर बदल देनी है। इस राज्य को भी बड़े राज्यों की तुलना में लाकर खड़ा करना है।

ये बड़े लोग आदिवासी समाज को आगे नहीं आने देना चाहते
पीएम मोदी ने कहा कि ये 'बड़े लोग' आदिवासी समाज को आगे नहीं आने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब हमने आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के लिए नामित किया तो उनका भी विरोध किया जा रहा था। लेकिन हम आदिवासी समाज को भी अन्य समाजों की तरह उनका हक दिलाएंगे। 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट