झारखंड में अपराधियों का आतंक, पुलिस सब इंस्पेक्टर और वकील की सरेआम हत्या

Published : Aug 03, 2024, 12:23 PM IST
jharkhand news

सार

झारखंड में इन दिनों अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। यहां एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या करने के साथ ही एक वकील को भी चाकू से गोद गोदकर मार डाला है।

रांची. झारखंड के रांची जिले में स्थित कांके में अपराधियों ने एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की शुक्रवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी। इसी के साथ एक वकील को दिन दहाड़े चाकू से वार कर मार डाला है। क्षेत्र में पुलिसवाले और वकील की हत्या होने से आमजन में दहशत फैल गई है।

2018 बैच का अधिकारी था इंस्पेक्टर

जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर 2018 बैच के अधिकारी थे। वे स्पेशल ब्रांच में तैनात थे। कुछ दिन की छुट्टी पर थे। तभी शुक्रवार रात को अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। सब इंस्पेक्टर की हत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में जांच कर अपराधियों को तलाश शुरू कर दी है। हालांकि हत्या के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि वकील अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे। घर में उनकी पत्नी, दो बच्चे और बहन हैं। माता पिता वृद्ध हो चुके हैं। इस मामले में स्थानीय वकीलों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

दिन दहाड़े वकील की हत्या

इसी प्रकार रांची के वकील गोपी कृष्ण की भी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपराधियों ने चाकू से गोद गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वकील के सिर पर भी वार किया था। इस कारण शरीर से अधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन गेम में 2 लाख हारा, खेलने से मना किया तो 15 साल के बेटे ने किया सुसाइड

आंत​डिया निकल गई बाहर

डॉक्टर ने बताया कि अपराधियों ने वकील पर चाकू से इतने वार किए कि उनके पेट की आंतडियां बाहर निकल आई। इसके बाद सिर पर वार करने से उनकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इस घटना से वकीलों में काफी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें : ताजमहल के अंदर दो युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, वायरल हुआ वीडियो

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल