
सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र जिले में स्थित गुफा में एक लड़की नागिन की तरह हरकत करते हुए नजर आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये लड़की पिछले तीन माह से झारखंड से लापता थी। जिसे घरवाले पूजा अर्चना कर वापस लेकर गए हैं। हालांकि लड़की की ये हालत कैसे हुई, इस बात की कोई जानकारी घरवालों को नहीं है।
झारखंड से हुई थी लापता
बताया जा रहा है कि ये लड़की झारखंड से करीब 3 माह पहले लापता हुई थी। जिसे घरवालों ने काफी तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अब वह लड़की यूपी के सोनभद्र जिले में स्थित रानीडीह गुफा के अंदर मिली। बताया जा रहा है कि वह गुफा के अंदर नागिन की तरह रेंग रही थी। वह अपनी जीभ भी नागिन की तरह अंदर बाहर कर रही थी। इस कारण लोग उसे देखकर डरे हुए नजर आ रहे थे।
सावन में भोले का चमत्कार
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे आस्था से जोड़कर सावन के महीने में भोलेनाथ का चमत्कार मान रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर इसे मजाक में लेते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि लड़की के घरवाले अब पूजा अर्चना कर उसे घर ले गए हैं।
यह भी पढ़ें : यूपी में दर्दनाक हादसा, जिंदा जल गए एक भाई दो बहन, पिता की हालत गंभीर
कैसे हो गई लड़की ये हालत
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें साफ नजर आ रहा है कि लड़की नागिन की तरह रेंग रही है। नागिन की तरह ही जीभ को अंदर बाहर करती नजर आ रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला कि लड़की लापता होने के बाद यहां तक कैसे पहुंची और उसकी ये हालत कैसे हो गई है।
यह भी पढ़ें : चलती बाइक पर पैदा हुआ बच्चा, गिरने लगा तो मां ने पकड़ा हाथ, फिर भी हो गई मौत
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।