
झारखंड की राजधानी रांची से सटे एक गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े ऐसा तांडव मचाया जैसे कोई फिल्म चल रही हो। कुछ बदमाश इलाज का बहाने का बोलकर एक डॉक्टर के पास आए और उसकी धारदार हथियार से बर्बरतापूर्वक गला काटकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और मामले की जांच पड़ताल शरू कर दी है। यह मामला स्थानीय पुलिस और गांव के लिए एक पहेली बनी हुआ है। क्योंकि डॉक्टर की किसी से ऐसी कोई दश्मनी नहीं थी कि कोई उनकी हत्य करे।
दरअसल, यह घटना रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत मतवे गांव का है। जहां रविवार की सुबह क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर की हत्या कर दी। हमले के बाद डॉक्टर के शरीर से ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सपन दास के रूप में हुई है। ग्रमीणों ने बताया कि तपन सर को इलाके लोग बंगाली साहब के नाम से जानते थे। वो लगभग पांच सालों से यहां इलाज कर रहे थे। मतवे ही नहीं आसपास के कई गांव के लोग उनसे इलाज कराने के लिए आते थे।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। लेकिन पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमार की और हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की धरपकड़ कर रही है। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि आरोपियों ने डॉक्टरों की हत्या क्यों की। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है, जिसके बाद ही खुलासा हो पाएगा।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।