शैतान बेटे ने माता-पिता को मार डाला, फिर घर में जला दीं लाशें...हत्या के बाद की दारू-मटन पार्टी

Published : Nov 04, 2023, 06:08 PM IST
Gumla News

सार

बुढापे में माता-पिता में का सहारा बनने वाले एक कातिल बेटे ने अपने ही बुजुर्ग माता-पिता की हत्या कर दी। इसके बाद लाशों को कमरे में जिंदा जला दीं। फिर दोस्तों के साथ आरोपी ने दारू-पार्टी की।

गुमला. झारखंड पुलिस ने एक ऐसे शैतान बेटे के को गिरफ्तार किया है, जिसने आज से ठीक 8 साल पहले अपने ही माता-पिता को बेरहमी से मार डाला था। इतना ही नहीं मां-बाप का कत्ल करन के बाद घर में आग लगा दी थी। आरोपी वारदात के बाद मौके से भाग गया था। पुलिस ने उसे काफी तलाशा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला, अब जाकर वह हत्थे चढ़ा है।

माता-पिता की हत्या के बाद की थी दारू-मटन की पार्टी

दरअसल, यह पूरी वारदात ठीक आज से आठ साल पहले गुमला जिले के बरटोली गांव में घटी थी। जहां हत्यारे बेटे बुधु उर्फ बुधवा ने अपने माता-पिता नारायण होरो और मां का नाम जानी होरो का कत्ल किया था। आरोपी बेटे ने माता-पिता पर काला जादू करने का आरोप लगाकर उन्हें जानवरों की तरह लाठी-डंडों से पीटा था। हत्या के बाद आरोपी ने अपने गांव में दोस्तो को शराब और मटन की पार्टी दी थी।

घर में ही जला दी थी माता-पिता की लाशें

आरोपी बेटे की उम्र 55 साल बताई जाती है। कुछ दिन पहले गुमला जिले की पुलिस को सूचना मिली थी कि माता-पिता का मर्डर करने वाला बुधवा अपने गांव बरटोली आया हुआ है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का तुरंत गठन किया और उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने गुनाह कबूल कर लिया। साथ ही उसने बताया कि हत्या के बाद दोनों के शवों को घर में ही जला दिया था। इसके बाद वह पहचान छिपाकर इधर-उधर भटकता रहा।

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल