मेडिकल स्टूडेंट का जला हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप, सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की घटना

Published : Nov 02, 2023, 03:40 PM ISTUpdated : Nov 02, 2023, 03:45 PM IST
medical student

सार

मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक स्टूडेंट का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ये हत्या है या आत्महत्या इस गुत्थी को सुलझाने के लिए जांच शुरू हो गई है।

रांची. सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज के एक स्टूडेंट का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जले हुए शव को देखकर पुलिस से लेकर कॉलेज प्रशासन तक हैरान है। क्योंकि कोई समझ नहीं पा रहा है कि आखिर किस कारण से स्टूडेंट की मौत जलकर हुई है।

 

हम बात कर रहे हैं झारखंड के सबसे बड़े सरकारी कॉलेज रिम्स की, मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में तमिलनाडु के रहने वाले सेकेंड ईयर के स्टूडेंट का जला हुआ शव मिला है। स्टूडेंट का नाम मदन कुमार है और वह फॉरेंसिंंग एंड मेडिसिन डिपार्टमेंट का स्टूडेंट है।

जलने के बाद हॉस्टल ​की छत से गिरने से मौत

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि स्टूडेंट हॉस्टल की छत पर था। वहां पर मोबिल भी मिला है। उसी को शरीर पर डालने के बाद आग लगाई गई है। फिर वहीं से चलकर छत से नीचे कूदने के कारण स्टूडेंट की मौत हुई है। हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट के पैर के निशान भी मिले हैं। इससे साफ नजर आ रहा है कि स्टूडेंट ने या तो खुद आग लगाई या फिर किसी ने उस पर मोबिल डालकर जलाया, फिर छत से स्टूडेंट कूदा या उसे फेंका गया, जिससे नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है और जांच के बाद ही कुछ कहने को तैयार है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड में आंसू गैस-लाठीचार्ज के बाद 600 पर FIR! JPSC-JSSC आंदोलन में आखिर ऐसा क्या हुआ?
Weather Update 13 August 2026: बिहार-झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट