Shocking News: महेंद्र सिंह धोनी के नाम का झांसा देकर डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण, जानें पूरा मामला

Published : Oct 27, 2023, 01:16 PM IST
child kidnapped

सार

रांची में अपराधियों ने एक महिला को महेंद्र सिंह धोनी के गरीबों को 5 हजार रुपये और घर बांटने का झांसा देकर उसकी बच्ची का अपहरण कर लिया।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से मासूम के अपहरण का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर एक महिला को झांसा देकर उसके डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो अपराधियों के अपहरण के इस अजीबोगरी तरीके से पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

‘महेंद्र सिंह धोनी गरीबों को मकान और पैसे बांट रहे’
रांची के जगन्नाथपुर की रहने वाली महिला मधु देवी दो बच्चों के साथ मार्केट आई थी। तभी बाइक पर महिला के साथ एक शख्स आया और मधु से कहा कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी गरीबों को 5 हजार रुपए और घर मुफ्त दे रहे हैं। मधु भी रुपये और मकान की बात सुनकर उसके झांसे में आ गई। मधु ने कहा कि उसे भी उस जगह तक छोड़ दें तो बड़ी मदद हो जाएगी जहां पर धोनी इस समय हैं।

बाइक सवार शख्स और महिला बच्चे को लेकर फरार
बाइक सवार शातिरों के झांसे में आई मधु अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ बाइक पर बैठकर चल दी। मधु ने अपनी 8 साल की बेटी को खाने-पीने की एक स्टॉल पर खड़ा कर दिया और इसके बाद बाइक सवार ने मधु को बिजली ऑफिस के पास उतार दिया और कहा कि वहीं पर अंदर पैसे बांटे जा रहे हैं। मधु पैसे बांटने के बारे में आसपास पता करने लगी और शातिर महिला और बाइकसवार बच्ची को लेकर फरार हो गया।

पढ़ें  मणिपुर में छुट्टी पर आए सेना के जवान का अपहरण कर हत्या, दस साल के बेटे ने बताया-पिस्तौल तानकर जबरिया ले गए

मधु जाने की आवाज सुनकर उसने शातिरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकले। मधु ने पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइकसवार शातिरों की तलाश कर रही है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल