नेपाल में तबाही से हाहाकार: MP के 23 यात्री भी फंसे, CM बोले-सभी सुरक्षित आएंगे

Published : Oct 02, 2024, 11:37 AM IST
MP Devotees Stuck Nepal

सार

नेपाल में भूस्खलन से हुई तबाही में मध्य प्रदेश के 23 यात्री फंसे हुए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने भारत सरकार की मदद से सभी को सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया है।

भोपाल. नेपाल में हुए भूस्खलन से हुई तबाही से हाहकार मचा हुआ है। अब तक यहां 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है तो सौंकड़ों लोग फंसे हुए हैं। वहीं नेपाल घूमने के लिए गए मध्यप्रदेश के 23 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। मध्यप्रदेश सरकार ने भारत सरकार की सहायता से काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कहा है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों के लोग नेपाल में फंसे

बता दें कि मध्य प्रदेश के जो 23 यात्री नेपाल की बाढ़ में फंसे हैं। उसमें  रीवा के 8 श्रद्धालु, मंडला के 1 श्रृद्धालु, डिंडोरी के 7 श्रद्धालु और जबलपुर के 6 श्रद्धालु फंसे हैं। वहीं सभी जिले के  कलेक्टर काठमांडू में फंसे सभी श्रद्धालुओं के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा-परिजन चिंता ना करे सभी सुरक्षित बाहर आएंगे

वहीं इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आश्वासन दिया है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा-नेपाल में हुए भूस्खलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से गए कुल 23 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मध्यप्रदेश सरकार ने भारत सरकार की सहायता से काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर इनके गंतव्य स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। मैं आश्वस्त करता हूँ कि आप चिंतित न हों, आपको सकुशल गृह नगर तक पहुँचाने की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

 

 

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jal Ganga Samvardhan Abhiyan: राजगढ़ में पूजा, पौधरोपण और जनभागीदारी पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश
MP News: मुरैना की 440MW परियोजना से रोजगार, निवेश और ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बूस्ट