इंदौर में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 8 लोगों की मौत

Published : May 16, 2024, 07:44 AM ISTUpdated : May 16, 2024, 08:02 AM IST
accident news 02.jpg

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा हादसा हो गया। यहां फोरलेन पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।  

इंदौर। मध्य प्रदेश से एक बुरी खबर है। यहां इंदौर के पास फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी टकरा गई। हादसे में एसयूवी में सवार 8 लोगों की हादसे में जान चली गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। देर रात हुए हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। बताया जा रहा है गाड़ी में सवार सभी लोग गुना जा रहे थे।

इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर हादसा
पीएस बेतवा सीमा क्षेत्र में इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर एक कार दुर्घटना ने 8 लोगों की जीवनलीला समाप्त कर दी। एसयूवी कार में कुल 9 लोग सवार थे। सभी गुना जा रहे थे। दुर्घटना में मारे गए लोगों में एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी शामिल है। इंदौर एएसपी के मुताबिक हाईवे पर घाटाबिल्लौद के पास एक एसयूवी अज्ञात वाहन से भिड़ गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद जुटी भीड़
तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दुर्घटना के बारे सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंचने के साथ रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए थे। जिस गाड़ी से कार टकराई थी वह भी मौके से फरार हो गया था। सभी शवों और एक घायल को अस्पाताल भेजा गया। पुलिस ट्रक का पता लगान का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद सड़क पर भयंकर जाम लग गया था। काफी देर बाद जाम खुला तो यातायात सामान्य हो सका।   

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Z+ सिक्योरिटी में भी शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा, क्यों पाकिस्तान के निशाने पर?
सौतेली बेटी से बार-बार रेप, मां-बेटी का अश्लील वीडियो भी बनाया...अब आरोपी को डबल उम्रकैद