MP में एयर एंबुलेंस की शुरुआत, CM मोहन यादव ने किया 10 हजार करोड़ का निवेश, 17 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Published : Mar 02, 2024, 02:40 PM IST
Air ambulance

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत कर दी है। जिससे गंभीर मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में आसानी होगी। इसी के साथ प्रदेश में 10 हजार करोड़ के निवेश को भी मंजूरी मिली है।

उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन चल रहा है। जिसके दूसरे दिन सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया है। इसी के साथ सीएम मोहन यादव ने उद्योगपतियों से एक के बाद एक चर्चा कर प्रदेश में 10 हजार करोड़ के निवेश पर सहमति तय की है। इससे प्रदेश के 17 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

4 हजार से अधिक लोग हुए शामिल

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में करीब 4 हजार से अधिक लोगों ने पार्टिसिपेट किया। जिसमें मलेशिया, जर्मनी, जामिया, फिजी, यूके सहित 12 देशों से उद्योगपति शामिल हुए। इस कॉन्क्लेव में अडाणी और पेप्सीको ने भी निवेश किया है।

17 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

प्रदेश में होने जा रहे 10 हजार करोड़ से अधिक के निवेश में प्रदेश के 17 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यहां इंवेस्टर्स आएं और महाकाल के दर्शन करें, वे यहां निवेश करें और लोगों को रोजगार दें।

5 लाख से शुरू किया बिजनेस

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शक्ति पंप्स के एमडी दिनेश पाटीदार ने बताया कि हमने 5 लाख रुपए में इंडस्ट्री की शुरुआत की थी। आज हम 5 हजार लोगों को रोजगार दे रहे हैं।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Invest MP: इंदौर बना ग्लोबल ट्रेड हब, लैटिन देशों के निवेशकों की MP में निवेश की होड़
Ek Ped Maa Ke Naam 2.0: विश्व पर्यावरण दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जानिए प्लान