बागेश्वर सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज: चंद्रशेखर ने दी चेतावनी, कोई पाखंडी हमें आंख दिखाएगा तो इलाज हो जाएगा

Published : Mar 18, 2023, 12:19 PM ISTUpdated : Mar 18, 2023, 12:59 PM IST
bageshwar dham dhirendra krishna maharaj

सार

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित और महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ एक बार फिर से मुंबई में शिकायत दी गई है। यह शिकायत किइस बार भी शिकायत नागपुर की अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव ने दर्ज कराई है। 

छतरपुर (मध्य प्रदेश). अक्सर अपने अंदाज और विवादित बयानों के चलते चर्चा में बने रहने वाले बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर फिर बवाल बढ़ गया है। एक बार पुना: उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत किसी और ने नहीं, बल्कि नागपुर की अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव ने दी है। उन्होंने शास्त्री पर अंध विश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ‘रावण’ ने छतरपुर में एक बड़ी रैली की। चंद्रशेखर ने इस सभा में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कोई पाखंडी हमें आंख दिखाएगा तो इलाज हो जाएगा। मैं ऐसे लोगों को यही बताने मैं छतरपुर आया हूं।

बाबा ने चिनौती पूरी की तो मिलेगा 30 लाख का इनाम

दरअसल, अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ जादू टोना करने और अंध विश्वास को बढ़ावा देने का आरोप एक बार फिर लगाया है। जिसके चलते समीति के संस्थापक श्याम मानव ने मुंबई के मीरा रोड पुलिस थाने में शिकायत दी है। साथ ही चुनौती देते हुए कहा कि अगर बाबा 10 लोगों के बारे में सही जवाब देते हैं तो उन्हें समिति की ओर से 30 लाख रुपए दिए जाएंगे।

मुंबई में होने वाले कार्यक्रम को रोकने की अपील

वहीं समीति के संस्थापक श्याम मानव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री इन लोगों के बारे में सही नहीं बता पाए तो माना जाएगा कि उनके अंदर कोई शक्ति नहीं है। वह सिर्फ जादू-टोना करते हैं। जबकि उनके मानने वाले दावा करते हैं कि बाबा मंत्र पढ़ कर बीमारी ठीक करते हैं। लेकिन वह सिर्फ अंध विश्वास को बढ़ावा देते हैं। वहीं समीति ने पुलिस से अपील की है कि बागेश्वर सरकार के मुंबई में होने वाले कार्यक्रम को रद्द किया जाए। क्योंकि महाराष्ट्र में ड्रग्स एंड मजिक रेमेडीज एक्ट 2013 कानून लागू है। ऐसे में किसी व्यक्ति को किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाने पर पूर्णत: रोक है। लेकिन फिर भी कोई कार्यक्रम करता है तो वह प्रशासन के नियमों को तोड़ना है।

जानिए चंद्रशेखर और धीरेंद्र शास्त्री के बीच का मामला

बता दें कि भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने छतरपुर के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के पक्ष में रैली करने पहुंचे। इस दौरान चंद्रशेखर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा- मैं आरडी प्रजापति के साथ खड़ा हूं। जो कोई इनको डराएगा या फिर इनके सामने आएगा उसे हम छोड़ेंगे नहीं। वह कोई भी हो जो भी सामने आएगा वो सुनने कि प्रजापति अकेले नहीं है। शासन-प्रशासन और सरकार भी यह चेतावनी समझ ले। अगर गुंडागर्दी खत्म नहीं हुई तो यहां की सरकार भी बदलेगी, कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। अगर मैं चाहता तो यह सभा एसपी ऑफिस के बाहर करता तो उन्हें भी एहसास हो जाता। अबकी बार मध्य प्रदेश में आदिवासी ही मुख्मंत्री बनेगा। बता दें कि कुछ दिन पहले धीरेंद्र शास्त्री के भाई सालिगराम पर दलित परिवार को धमकाने का आरोप लगा है। इसके लिए भाई को गिरफ्तार भी कर लिया गया। बताया जाता है कि यह सब छतरपुर पुलिस ने चंद्रशेखबर के दबाव में आकर किया है। क्योंकि भीम आर्मी ने ही धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर प्रकरण दर्ज किया था।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी