Balaghat News: छात्राओं ने बांधी राखी, CM मोहन यादव ने दिया बड़ा गिफ्ट

Published : Aug 30, 2026, 09:08 AM IST
mohan yadav meet lanji government school students

सार

सीएम मोहन यादव ने बालाघाट के लांजी स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद किया। छात्राओं ने राखी बांधकर स्कूल को सांदीपनि विद्यालय बनाने की मांग रखी।

भोपाल/बालाघाट। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट जिले के लांजी पहुंचे। यहां उन्होंने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण किया और विद्यार्थियों के साथ काफी समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर खासतौर पर कक्षा 10वीं के विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, उनकी रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की।

रक्षाबंधन के मौके पर छात्राओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी भी बांधी। छात्राओं ने मुख्यमंत्री के सामने अपने स्कूल को सांदीपनि विद्यालय में बदलने की इच्छा रखी। मुख्यमंत्री ने उनकी बात को गंभीरता से लिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि विद्यालय को सांदीपनि विद्यालय बनाया जाएगा।

CM Mohan Yadav ने विद्यार्थियों से पूछा- पानी में क्या डालने से लगती है आग?

विद्यालय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कक्षा 10वीं में चल रही रसायन विज्ञान की कक्षा में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई से जुड़ा एक सवाल किया। मुख्यमंत्री ने पूछा कि “पानी में क्या डालने से आग लग जाती है?” एक छात्रा ने जवाब दिया कि पानी में सोडियम डालने पर आग लग सकती है। सही उत्तर सुनकर मुख्यमंत्री ने छात्रा की सराहना की। इसके बाद उन्होंने बच्चों से उनकी पसंद और भविष्य के लक्ष्य को लेकर भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पूछा कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं। इस पर विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ बताया कि वे पीएससी की तैयारी कर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं।

CM Rise School का नाम सांदीपनि विद्यालय क्यों रखा गया?

कक्षा में बातचीत के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीएम राइज विद्यालयों का नाम सांदीपनि विद्यालय रखे जाने को लेकर सवाल किया। छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने महर्षि सांदीपनि का संदर्भ दिया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और उनके मित्र सुदामा के गुरु महर्षि सांदीपनि से प्रेरणा लेकर इन विद्यालयों का नाम सांदीपनि विद्यालय रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों में बिना किसी भेदभाव के सभी बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह महर्षि सांदीपनि के आश्रम में अमीर और गरीब सभी विद्यार्थियों को समान रूप से शिक्षा मिलती थी, उसी भावना के साथ सांदीपनि विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा देने की व्यवस्था की जा रही है।

CM Mohan Yadav ने बच्चों के साथ खिंचवाई फोटो

विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ सहज माहौल में बातचीत की। उन्होंने उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं को लेकर सवाल किए और उनकी बात सुनी। बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बच्चों के उत्साह, आत्मविश्वास और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि देखकर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की इच्छा देखकर उन्हें अच्छा लगा। इस दौरान रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं की ओर से स्कूल को सांदीपनि विद्यालय बनाने की मांग और मुख्यमंत्री की ओर से इसे पूरा करने का आश्वासन भी चर्चा में रहा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Balaghat News: 225 करोड़ से 100 गांवों का विकास, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
MP News: नक्सल से विकास की ओर बालाघाट, CM मोहन यादव के 225 करोड़ से बदलेगी 100 गांवों की तस्वीर