राहुल गांधी को दिये आलू, बोले सोना बना दो, भारत जोड़ो यात्रा में लगे 'जयश्रीराम' और मोदी-मोदी के नारे

Published : Mar 05, 2024, 02:28 PM ISTUpdated : Mar 05, 2024, 02:39 PM IST
rahul gandhi

सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के शाजापुर में बड़ा ही रोचक नजारा देखने को मिला। जैसे ही राहुल गांधी निकल कर जा रहे थे, तभी भाजपा नेताओं ने उन्हें आलू देकर सोना बनाने के लिए कहा।

शाजापुर. आपको याद होगा कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें राहुल गांधी आलू से सोना बनाने की बात कहते नजर आ रहे थे। वह वीडियो सच था या फेंक ये तो हम नहीं कह रहे। लेकिन उसी के आधार पर मध्यप्रदेश के शाजापुर में जब राहुल गांधी आए तो भाजपा नेताओं ने उन्हें आलू थमा दिए।

सोना बनाने के लिए दिए आलू

मध्यप्रदेश में मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का चौथा दिन था। जैसे ही राहुल गांधी जीप में सवार होकर गुजरते नजर आए। भाजप नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जय जय श्री राम और मोदी मोदी के नारे लगाए जाने लगे। ऐसे में राहुल गांधी गाड़ी से उतरकर उनके पास मिलने चले गए। तो उन्होंने राहुल गांधी को आलू देकर बोले सोना बना दो। इसके बाद राहुल गांधी चले। चूंकि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं। इसके लिए वे उनसे मिलने पहुंचे थे।

महाकाल दर्शन करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी की यात्रा शाजापुर से होकर उज्जैन पहुंची, वे सोमवार शाम को राजगढ़ जिले के ब्यावरा पहुंचे थे। जिसके बाद उनकी न्याय यात्रा सारंगपुर, शाजापुर होते हुए उज्जैन के लिए रवाना हुई, राहुल गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: हिंदू धर्म को खतरा बताने वाले DMK नेता ने फिर उगला जहर, बोले- भारत एक देश नहीं, जय श्री राम का नारा नामंजूर

अग्निवीर पर बोले राहुल गांधी

शाजापुर में भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना की कमियां बताई। उन्होंने कहा कि पहले कोई सेना में जाता था तो सेना भी उनकी रक्षा की गारंटी देती थी। यदि कोई शहीद होता था तो उसे शहीद का दर्जा भी मिलता था। लेकिन अब भाजपा की मोदी सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई है। जिससे सैनिकों में भी भेदभाव हो गया है। सैनिक भी दो प्रकार के हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 1.5 लाख युवा सेना में चयनित हुए थे। लेकिन उन्हें आज तक ज्वाइनिंग नहीं मिली। 3 साल भटकने के बाद उनके सभी रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में उनकी क्या गलती थी। शाजपुर में सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी उज्जैन के लिए रवाना हुए। रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उनका जमकर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें: CM योगी का यूपी के किसानों को बड़ा तोहफा: निजी नलकूपों के लिए फ्री में मिलेगा बिजली कनेक्शन

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP: मोहन यादव ने वडोदरा में किए महंत स्वामी महाराज के दर्शन, सत्संग दीक्षा पाठ से बना गिनीज रिकॉर्ड
Budget 2026: आत्मनिर्भर भारत विज़न के साथ मध्यप्रदेश के विकास को मिला मजबूत आधार