DMK नेता ए राजा ने कहा है कि भारत एक देश नहीं है। उन्होंने "जय श्री राम" और "भारत माता की जय" जैसे नारों को खारिज करने की बात की। 

नई दिल्ली। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी DMK (Dravida Munnetra Kazhagam) के लोकसभा सांसद ए राजा ने फिर विवादित बयान दिया है। ए राजा ऐसे नेता हैं जो अपने आपत्तिजनक बातों के चलते चर्चा में रहते हैं। उन्होंने पहले हिंदू धर्म को भारत और दुनिया के लिए खतरा बताया था। अब देश के खिलाफ जहर उगलने में एक कदम आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक देश नहीं है, अगर बीजेपी सत्ता में लौटी तो अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह "जय श्री राम" और "भारत माता की जय" जैसे नारों को खारिज करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ए राजाा के इन बयान से नया विवाद पैदा हो गया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने ए राजा के बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मालवीय ने पोस्ट किया, "द्रमुक के गुट से नफरत भरे भाषण लगातार जारी हैं। उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को खत्म करने का आह्वान किया। अब राजा भारत को बांटने की बात कर रहे हैं। वे भगवान राम का मजाक उड़ाते हैं। मणिपुर के लोगों के खिलाफ अपमानजनक बातें करते हैं और एक राष्ट्र के रूप में भारत के विचार पर सवाल उठाते हैं। कांग्रेस और अन्य I.N.D.I गठबंधन के साथी चुप हैं। उनके कथित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी ने भी चुप्पी साध रखी है।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- समर्थकों ने करा दी तमिलनाडु के CM की फजीहत, की ऐसी गलती कि स्टालिन हो जाएं शर्म से पानी-पानी, देखें वीडियो

ए. राजा ने कही ये बातें

ए. राजा ने कहा, “भारत एक देश नहीं है। इस बात को अच्छे से समझ लें। भारत कभी एक देश नहीं रहा। एक देश का मतलब है एक परंपरा, एक संस्कृति। ऐसा होने पर ही एक देश होता है। भारत एक देश नहीं, बल्कि उपमहाद्वीप है। क्या कारण है? यहां तमिल एक राष्ट्र और एक देश है। मलयालम एक भाषा, एक राष्ट्र और एक देश है। उड़िया एक राष्ट्र, एक भाषा और एक देश है। ये सभी राष्ट्र मिलकर भारत बनाते हैं। इसलिए भारत देश नहीं है यह एक उपमहाद्वीप है। यहां बहुत सारी परंपराएं और संस्कृतियां हैं। यदि आप तमिलनाडु आते हैं तो वहां की एक संस्कृति है। केरल में एक और संस्कृति है। दिल्ली में एक और संस्कृति है। उड़िया में एक और संस्कृति है।”

यह भी पढ़ें- PM बोले- परिवारवादियों ने अपने लिए महल बनाए, मोदी ने अपने लिए घर नहीं बनाया, बताया क्यों दे रहे गालियां