पति से अलग रह रही 27 साल की महिला के साथ गैंगरेप, पुराने प्रेमी ने कर दिया कांड

Published : Aug 06, 2024, 09:30 AM ISTUpdated : Aug 06, 2024, 06:47 PM IST
bhopal gang rape

सार

भोपाल में पति से अलग रह रही एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। महिला ने इस मामले में पुराने प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला के साथ पुराने प्रेमी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्त के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर ये बात किसी को बताएगी तो उसके पति को पुराने राज बता देंगे। पहले तो महिला डर गई। लेकिन रविवार को उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

27 साल की है महिला

जानकारी के अनुसार 27 साल की महिला का अपने पति से विवाद हो गया था। जिसके चलते वह बच्चों को लेकर अपने गांव चला गया। इसके बाद उसकी पत्नी अरेरा हिल्स में रहने लगी। वह एक होटल में हाउसकीपिंग और खाना बनाने का काम करने लगी। इस दौरान उसकी पहचान ऋषि कुशवाहा नामक युवक से हो गई। दोनों में प्यार हो गया और वे शादी करने के लिए तैयार थे। लेकिन जब महिला को पता चला कि वह तो पहले से शादीशुदा है। तो ऋषि से बात करना बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें : बुलंदशहर में युवक को फंसाने का वीडियो वायरल, चार पुलिसकर्मी निलंबित

रात 12 बजे रास्ता रोका, ले गया घर

एक दिन रात करीब 12 बजे महिला होटल का काम करके लौट रही थी। तभी ऋषि ने उसे रास्ते में रोक लिया और अपने घर ले जाने लगा। वह चलने को तैयार नहीं हुई तो युवक ने धमकी दी की वह उसके पुराने प्रेम प्रसंग के बारे में पति को बता देगा। इसके बाद घर ले जाकर नशीला पदार्थ पानी में मिलाकर पिलाया और बेसुध होने के बाद पहले ऋषि ने फिर उसके दोस्त ने गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें : आगरा के ताजमहल में सावन सोमवार पर महिला ने लहराया भगवा

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी
MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं