भोपाल में बना ग्रीन टेक्नोलॉजी से लैस ‘अटल भवन’, अब एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

Published : May 07, 2026, 08:00 PM IST
Bhopal Atal Bhavan inauguration by CM Mohan Yadav

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल नगर निगम के नए मुख्यालय ‘अटल भवन’ का लोकार्पण किया। 73 करोड़ रुपये की लागत से बना यह भवन ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित है और यहां नगर निगम से जुड़े सभी विभाग एक ही छत के नीचे कार्य करेंगे। भवन को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने के लिए नीमच के देवरी गांव में विकसित 10.5 मेगावॉट सौर ऊर्जा परियोजना से बिजली आपूर्ति की जाएगी।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7 मई को नगर निगम के नए मुख्यालय 'अटल भवन' का लोकार्पण किया। उन्होंने भवन की शिला पट्टिका का अनावरण किया और स्वच्छता की शपथ के पटल पर 'भोपाल स्वच्छता में रहेगा नंबर-वन' लिखा। उन्होंने भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच जिले के देवरी में विकसित की गई सौर ऊर्जा परियोजना का रिमोट दबाकर लोकार्पण किया। यह परियोजना लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मोड पर विकसित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकार्पण कार्यक्रम में शहनाई वादन कर रहे कल्लू और उनके साथियों को 5-5 हजार रुपये प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि देश की क्लीन और ग्रीन कैपिटल, झीलों की नगरी भोपाल के नगर निगम का यह भवन सुशासन का प्रतीक बनेगा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने जन सेवा को शासन का आधार माना था। उनके नाम पर स्थापित यह भवन सुलभ, सुव्यवस्थित और पारदर्शी सेवाओं का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक भवन शहर में सुशासन, बेहतर नागरिक सुविधाओं और विकास के नए संकल्प का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह भवन ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इस भवन का उद्देश्य नागरिकों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। भवन में सूर्य के प्रकाश और वेंटीलेशन की पर्याप्त व्यवस्था है, जो ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित भारतीय वास्तुकला के सिद्धांतों के अनुरूप है।

इस अटल भवन पांच जिलों को होगा फायदा

अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करेगा भवन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऊर्जा की दृष्टि से भी यह भवन अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करेगा। आज नगर निगम भोपाल द्वारा नीमच के ग्राम देवरी में स्थापित 10.5 मेगावॉट की सौर ऊर्जा का लोकार्पण भी किया जा रहा है। इस भवन की बिजली आपूर्ति ओपन एक्सेस के माध्यम से नीमच के इस संयंत्र से की जाएगी। परिसर की पार्किंग में भी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। यह भवन ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत उदाहरण है। प्रदेश की राजधानी भोपाल का गौरव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। भोपाल को मेट्रोपॉलिटिन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ को भोपाल से जोड़ते हुए यह क्षेत्र विकास के नए सौपान तय करेगा।

अब नए तरीके से चलेगी नगर सरकार

नगर सरकार जनता के लिए शासन प्रणाली का महत्वपूर्ण स्तंभ है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और नगर सरकार, नागरिकों की भावनाओं की अभिव्यक्ति और जनता का-जनता द्वारा-जनता के लिए शासन प्रणाली के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश, प्रदेश के साथ-साथ नगरीय और ग्राम स्तर पर भी सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। राज्य सरकार विकास और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‍विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत विश्व के सम्मुख आदर्श प्रस्तुत कर रहा है। कई अन्य देशों में उनके अस्तित्व को लेकर ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां विद्यमान हैं। जबकि, भारत प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा आरंभ की गई विकास की गतिविधियों को प्रधानमंत्री मोदी ने विस्तार दिया है।

देश के दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए तैयार

प्रधानमंत्री मोदी के निर्णयों से आम भारतीय का बढ़ा विश्वास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धर्म-संस्कृति के गौरव का काल चल रहा है। अयोध्या में भगवान राम के धाम की स्थापना हो या नारी शक्ति वंदन अधिनियम या फिर पड़ोसी देशों के गलत इरादों के विरूद्ध की गई कार्यवाही, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों से आम भारतीय का विश्वास बढ़ा है। धारा 370 के बाद कश्मीर में भी बदलाव आया है और अब कश्मीर के लोग भी भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर देश के दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत किसानों की बेहतरी के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

नगर निगम से संबंधित सभी विभाग एक ही छत के नीचे

नगर निगम से संबंधित सभी विभाग एक ही छत के नीचे एक साथ कार्य करेंगे प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास और जनकल्याण की गतिविधियों में नए आयाम स्थापित कर रही है। भोपाल नगर निगम का 73 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन में नगर निगम से संबंधित सभी विभाग एक ही छत के नीचे एक साथ कार्य करेंगे। भोपाल महापौर मालती राय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना। उन्होंने बताया कि नगर पालिक निगम भोपाल का नवनिर्मित भवन भू-तल सहित 8 मंजिलों में विकसित किया गया है। लगभग 2 लाख वर्ग फुट से बना यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। राय ने भोपाल नगर‍ निगम की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Today: कई राज्यों में फिर भीषण गर्मी, रायपुर-इंदौर में 44°C का खतरा, जानिए कहां होगी बारिश
PHOTOS NEWS: 'मोहन का शिव अवतार', त्रिशूल से लेकर डमरू और ध्वजा थामे दिखे CM