
Bhopal rape case: सोशल मीडिया पर एक महिला डॉक्टर को ठगकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी आखिरकार 7 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने खुद को भारत सरकार के गृह मंत्रालय का अफसर बताया और भोपाल बुलाकर होटल में दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे भिंड जिले से गिरफ्तार किया है।
देवास निवासी महिला डॉक्टर ने चीन से एमबीबीएस किया था और भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए रजिस्ट्रेशन चाहती थी। इसी बीच इंस्टाग्राम पर उसकी मोहित सिंह शेखावत नाम के युवक से जान-पहचान हुई। उसने खुद को सेंट्रल होम मिनिस्ट्री का अधिकारी बताया और बिना इंटर्नशिप रजिस्ट्रेशन कराने का झांसा दिया।
भरोसे में आकर महिला डॉक्टर भोपाल के हमीदिया रोड स्थित होटल मेघदूत में आरोपी मोहित से मिलने पहुंची। वहां आरोपी ने रजिस्ट्रेशन कराने का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़िता ने 21 अक्टूबर 2024 को देवास के सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराई थी। केस डायरी भोपाल के मंगलवारा थाने भेजी गई, जहाँ से पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। उस पर ₹5,000 का इनाम भी घोषित किया गया था।
शुक्रवार को पुलिस को सटीक सूचना मिली कि आरोपी भिंड जिले के श्रीराम कॉलोनी, वार्ड नंबर 14 में अपने घर पर मौजूद है। टीम ने तत्काल छापा मारकर आरोपी मनोज सिंह श्रीवास उर्फ मोहित शेखावत को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से की गई दोस्ती कब जानलेवा जाल बन जाए, कहा नहीं जा सकता। आरोपी ने इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और कॉल के जरिए महिला को भरोसे में लिया और सरकारी पहचान का दुरुपयोग किया।
भोपाल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि:
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।