कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़, कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय की फोटो पर गोबर पोता, जूते दिखाए

Published : Oct 21, 2023, 07:21 PM IST
protest 0

सार

मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ता भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे और दिग्विजय सिंह के पोस्टर पर गोबर लगाए और जूते भी मारे। कमलनाथ के बंगले के बाहर पंगत लगाकर खाना भी खाया। 

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस में भारी विरोध शुरू हो गया है। पार्टी कई नेता और कार्यकर्ता सीटों ने लिए तय किए गए प्रत्याशियों के विरोध में उतर आए हैं। यही नहीं नाराज कार्यकर्ता भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय पर एक होकर हंगामा कर रहे हैं। भोपाल पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

शनिवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर, निवाड़ी, दतिया जिले की सेवढ़ा और मंदसौर की मल्हारगढ़ सीट के कैंडिडेट्स की घोषणा के बाद से क्षेत्रीय नेता और कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर के सामने एकत्र होकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के पोस्टर भी जलाए गए।

दिग्विजय सिंह के फोटो पर गोबर पोते, जूते दिखाए
विधानसभा टिकट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में एकत्र होने के साथ दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिग्विजय सिंह के पोस्टर जलाने के साथ ही उनकी फोटो पर गोबर फेंका और जूते भी मारे। इस दौरान पार्टी कार्यालय में नाराज कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ भी की। वहां लगे पोस्टर और नेम प्लेट भी उखाड़कर फेंक दिए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि दिग्विजय सिंह एक सामंतवादी नेता हैं और वह हमेशा पिछड़ा वर्ग का हक छीनने का काम करते हैं और आज भी कर रहे हैं।

कनलनाथ के बंगले के सामने पंगत लगाकर बैठे
प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। यहां कार्यकर्ताओं ने बंगले के बाहर पंगत लगाकर खाना खाया और प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने टिकट बंटवारे में संशोधन किया जाए। 

पढें 33 नाम के साथ राजस्थान में कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, टोंक से सचिन पायलट तो इस सीट से लड़ेंगे अशोक गहलोत

टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। चुनाव सिर पर है और पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ही नाराज हो जाएंगे तो चुनाव में भारी नुकसान होना तय है। बड़े नेता लोगों को मनाने में लगे हैं लेकिन टिकट को लेकर जारी लिस्ट का विरोध खत्म नहीं हो रहा है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bhopal Weather Today: मकर संक्रांति पर भोपाल का मौसम कैसा रहेगा? दिखेगा ठंड और धूप का शानदार मेल
MP: स्कूल शिक्षा विभाग के निर्माण कार्य समय पर पूरे हों, मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिया तकनीकी विंग बनाने का आदेश