MP : भोपाल में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की PRO पूजा थापक ने किया सुसाइड , जानिये क्या थी वजह

Published : Jul 10, 2024, 02:13 PM ISTUpdated : Jul 10, 2024, 02:40 PM IST
pooja thapak bpl

सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक जनसम्पर्क अधिकारी ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि जनसम्पर्क अधिकारी ने पारिवारिक कारणों से सुसाइड किया है। 

भोपाल. पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसम्पर्क अधिकारी पूजा थापक ने बुधवार को सुसाइड कर लिया है। वे जनसम्पर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस की जांच में पता चला है कि सुसाइड का कारण पारिवारिक विवाद है।

वैज्ञानिक है पूजा के पति

जानकारी के अनुसार पूजा थापक के पति वैज्ञानिक हैं। जो प्रौद्योगिकी विभाग में अस्स्टिेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी हुए एक दो साल ही बीते हैं। लेकिन दोनों के बीच विवाद चलता रहता था। ऐसे में देर रात उनका पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पूजा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पति ने जैसे ही पूजा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो तुरंत उतारकर एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पूजा थापक को मृत घोषित कर दिया।

पूजा की मौत से मचा हड़कंप

पूजा की मौत से राजधानी भोपाल में हड़कंप मच गया है। वह खूबसूरत थी। पति, पत्नी दोनों अच्छे पद पर थे। इसके बावजूद ऐसी क्या वजह थी कि पूजा ने सुसाइड कर लिया। ये सवाल हर किसी के मन में खटक रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवा कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2022 में शादी एक बेटा

पूजा थापक 30 वर्ष अपने पति के साथ गोविंदपुरा क्षेत्र में स्थित साकेत नगर में रहती थी। उनकी 2022 में शादी हुई थी। उनका एक बेटा भी है। मंगलवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों अलग अलग रूम में जाकर सो गए। ऐसे में पूजा थापक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पूजा थापक का मायका इंदौर के समीप बताया जा रहा है। पूजा के सुसाइड के बाद घरवालों को जानकारी दी गई है। उनके भी पुलिस बयान लेगी।

यह भी पढ़ें : 800 रुपए में मनपसंद लड़की, यूपी के पार्लर में चल रहा था धंधा, रेड पड़ते ही भागी लड़कियां

सहन शक्ति का आभाव, स्थिति को टालें

आजकल सुसाइड के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बारे में मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि लोगों में अत्यधिक तनाव, सहनशक्ति का आभाव होने के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है। कई बार थोड़ी की देर का गुस्सा ही पूरी जिदंगी खराब कर देता है। इसलिए आपको जब भी अधिक गुस्सा आए आप शांत होने की कोशिश करें, क्योंकि जब आप गलत कदम उठाते हैं। वह थोड़ी देर की स्थिति रहती है। अगर आप उस स्थिति को टाल देंगे तो निश्चित ही सुसाइड करने से भी बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अजमेर में एक दिन की दुल्हन का सुसाइड मामला, फेरे के समय दूल्हे ने लिख दी थी 'मौत की स्क्रिप्ट'

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी
MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं