राजस्थान के अजमेर में सोमवार को एक नई नवेली दुल्हन ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस सुसाइड केस में अब दुल्हन की बहन ने सामने आकर वजह बताई है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ बोलेगी।

अजमेर. शादी के महज 24 घंटे के अंदर अजमेर में कोमल शर्मा नामक दुल्हन ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस सुसाइड केस की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया। हर किसी के मन में ये सवाल उठने लगा कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी। जिसके कारण दुल्हन को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। अब इस मामले में दुल्हन की बहन का बयान सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फेरे के समय किया था झगड़ा

दुल्हन की बहन ने इस केस में बताया कि दूल्हे ने फेरे के समय झगड़ा किया था। दुल्हन की बहन की इस बात से साफ पता चल रहा है कि शादी के साथ साथ दूल्हा दुल्हन में भी विवाद शुरू हो गया था। जिसकी वजह से दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

ये था मामला

राजस्थान के अजमेर में सोमवार को गोकुलधाम अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर 32 साल की दुल्हन ने जान दे दी थी। दुल्हन के छत से कूदते ही दूल्हा सहित अन्य लोग तुरंत महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। रविवार को ही दुल्हन कोमल शर्मा की शादी अजमेर के रौनक बंसल से हुई थी। सोमवार को गोकुलधाम अपार्टमेंट में स्थित ससुराल में शादी के बाद की रस्में चल रही थी। तभी दुल्हन बोली कि मुझे घबराहट हो रही है। ये कहकर वह छत पर चली गई। इसके बाद उसने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया।

दुल्हन की बहन ने खोला सुसाइड का राज

दुल्‍हन की बहन सोनाली ने बताया कि दूल्हे ने फेरे के समय ही झगड़ा किया था। दूल्हा शराब पीता है। दूल्हे ने फेरे के समय भी पी रखी थी। वह गुटखा भी खाता था। ये सब दुल्हन को पसंद नहीं था। उसने शादी से पहले झूठ बोला था कि उसने सब कुछ छोड़ दिया था। जबकि उसने कुछ नहीं छोड़ा था।