भोपालः 3 साल की बच्ची से टीचर ने की दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट देख मां को हुआ था शक

Published : Sep 18, 2024, 05:41 PM IST
bhopal news

सार

भोपाल के एक निजी स्कूल के टीचर को 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्ची की मां ने स्कूल प्रबंधन पर शिकायत को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल के टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को रेप के रेप के आरोप में पकड़ा है। जिस बच्ची के साथ यह दरिदंगी की गई वो मासूम महज तीन साल सात महीने की है। जबकि दरिंदा 28 साल का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन से उसकी शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने इसको नजरअंदाज किया और शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

आरोपी कासिम रेहान 28 साल का, पीड़िता बच्ची तीन साल की

इस पूरे मामले में भोपाल की पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला ने बताया कि बच्ची की मां ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद स्कूल पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप का नाम कासिम रेहान है, जो कि कंप्यूटर का टीचर है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अफसर ने कहा कि स्कूल अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और आगे की जांच की जा रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच अधिकारियों ने यह भी कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मासूम के प्राइवेट पार्ट पर थे चोट के निशान

बता दें कि बच्ची जब घर पहुंची तो मां ने उसकी निजी अंगों को देखा तो खून बह रहा था और गुप्तांगों में चोट के निशान थे। इसके बाद उन्हें कुछ अनहोनि की शंका हुई और बच्ची से इशारों में पूछताछ की। फिर वह बच्ची को लेकर स्कूल प्रबंधन को सूचित किया, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इसको अनसुना कर दिया। तभ कहीं जाकर पीड़ित परिवार ने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज कराया।

‘अब हमारा एमपी रेप कैपिटल बन गया’

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा-अब प्रदेश में इतने अपराध हो रहे हैं कि मन घृणा से भर गया है। अब हमारा एमपी रेप कैपिटल बन गया है। कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस मासूम के साथ रेप किया गया वह उसका टीचर है। सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है, 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' केवल एक सरकारी झूठ बनकर रह गया है।

यह भी पढ़ें-अश्लील Video देख 11 साल के बच्चे ने किया 8 साल की बच्ची से रेप

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: यूपी से एमपी तक प्रचंड गर्मी, कई शहर 47°C के पार, जानिए प्रमुख 35 शहरों को हाल
MP News: जल संकट को लेकर सरकार अलर्ट, CM मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश