कमलनाथ ने खेला मास्टर स्ट्रोकः की 5 घोषणाएं, क्या ये कराएंगी एमपी में कांग्रेस की वापसी

Published : Apr 16, 2023, 09:25 PM IST
kamal nath

सार

मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भी अपनी वापसी के लिए तैयारियां तेजी से शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने जनता के बीच 5 बड़ी घोषणाएं की है। बोले- हम लोगों को महंगाई से राहत दिलाएंगे।

भोपाल (bhopal news). मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जहां बीजेपी ग्राउंड रिपोर्ट को लेकर परेशान है वहीं कांग्रेस ने अपनी वापसी की तैयारी तेज करते हुए जनता के बीच 5 बड़ी घोषणाए कर दी है। इनको करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि वह जनता को महंगाई से राहत दिलाने का काम करेंगे। कयास लगाए जा रहे है कि ये घोषणाए बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकती है। जानिए कौन सी वो 5 बड़ी घोषणाएं।

कांग्रेस इन्हीं घोषणाओं पर करेंगी फोकस

किसान कर्ज माफी का वादा कर 2018 में सरकार में कांग्रेस की वापसी हुई थी। इस बार कमलनाथ ने ऐसी 5 बड़ी घोषणाएं की है जिस पर पार्टी सबसे ज्यादा फोकस करेंगी क्योंकि कांग्रेस को इन्हीं घोषणाओं के माध्याम से सत्ता में वापसी की उम्मीद है। इसके चलते पार्टी के सीनियर लीडर एक्टिव हो गए है। इस बार पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी बिना कोई घोषणा किए सिर्फ जिलों का दौरा कर रहे है।

ये है कांग्रेस की 5 बड़ी घोषणाएं

महंगाई से मिलेगी राहत, सिलेंडर होगा सस्ता

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने घोषणा की है कि यदि इस प्रदेश में कांग्रेस की वापसी होती है तो वे जनता को महंगाई से राहत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैस सिलेंडर के दाम को 500 रुपए किया जाएगा। जानकारी हो कि अभी राज्य में गैस सिलेंडर की कीमत एक हजार से भी ज्यादा है।

100 यूनिट के देने होंगे 100 रुपए

कांग्रेस ने प्रदेश में पिछली सरकार में 100 यूनिट के 100 रुपए की योजना लागू की थी जिसके आम परिवारों को काफी राहत मिली थी। कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश की जनता को 1रुपए यूनिट के हिसाब से बिल आएगा।

ओल्ड पेंशन स्कीम

कांग्रेस देशभर में ओल्ड पेंशन स्कीम को बड़ा मुद्दा बनाने में लगी हुई है। कई कांग्रेस शासित राज्यों में इसे लागू भी कर दिया गया है। वहीं इसकी मांग भी प्रदेश में की जा रही है। कमलनाथ का कहना है कि यदि उनकी सरकार बनती है तो राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से लागू कर दिया जाएगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उनका मास्टर स्ट्रोक हो सकता है।

महिलाओं के साथ किसानों के लिए कहा ये

जहां भाजपा ने लाडली बहना योजना लागू करते हुए प्रदेश की पात्र महिलाओं को 1 हजार रुपए हर महीना दे रही है। वहीं कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद इसे 1500 रुपए महीना कर दिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को कहा कि सरकार की वापसी होते ही किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा की गई घोषणाओं का विधानसभा चुनाव में क्या रिजल्ट दिखाएगा। क्योंकि लाड़ली बहना के साथ कई विकास कार्यों को लेकर बीजेपी मैदान में उतरेगी, जबकि कांग्रेस ने अभी घोषणाए की है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert