भोपाल में अनूठी पहल : ठंड हो या बारिश..सुबह 5 बजे बच्चों से बुजुर्ग तक ले रहे रामधुन का संकल्प

Published : Dec 29, 2025, 07:31 PM ISTUpdated : Dec 29, 2025, 07:49 PM IST

भोपाल के अशोका गार्डन में ढोल, झांझ-मंजीरों और रामधुन के साथ निरंतर प्रभात फेरी निकाली जाती है। जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं शामिल होती हैं। जो संयुक्त परिवार को जोड़ने का संकल्प लेते हैं। 

PREV
15

भोपाल। आधुनिकता के इस युग में जिस तरह संयुक्त परिवारों का चलन तेजी से घटता जा रहा है, ऐसे में कुटुंब प्रभात फेरी अशोका गार्डन भोपाल द्वारा संयुक्त परिवारों को एकत्र करने की पहल जारी है। इसी सिलसिले में 28 दिसंबर 2025 को प्रभात फेरी के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें 25 संयुक्त परिवारों को सम्मानित किया गया।

25

दरअसल, 28 दिसंबर, 2023 से अशोका गार्डन में प्रभात फेरी निरंतर ढोल, झांझ-मंजीरों और रामधुन के साथ निकाली जाती है। जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं शामिल होती हैं। बताया जाता है कि भीषण सर्दी हो या बारिश..लेकिन प्रभात फेरी का क्रम कभी नहीं टूटा। कभी इसकी शुरूआत 2 से 5 लोगों ने की थी, आज में दर्जनों लोग हिस्सा लेते हैं।

35

प्रभात फेरे को दो साल पूरे होने पर समीति ने सम्मान के तौर पर शामिल होने वाले सभी परिवारों को शॉल, श्रीफल और एक कैम्पर भेंट स्वरूप दिया गया। इस मौके पर कुटुंब प्रभात फेरी से जुड़े लगभग 150 परिवारों के 800 से ज्यादा सदस्य मौजूद रहे।

45

कार्यक्रम की शुरुआत राम धुन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान श्री विक्रम सिंह, मध्य भारत प्रांत सेवा प्रमुख (संघ शताब्दी वर्ष), केएल शर्मा विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष एवं कथावाचक साध्वी रंजना दीदी मौजूद थीं, जिन्होंने सनातन धर्म की महत्ता पर जनमानस को संबोधित किया। वहीं, केएल शर्मा ने हिंदू धर्म में कुटुम्ब परिवारों की परंपरा को लेकर अपनी बात रखी।

55

कार्यक्रम में समाजसेवी शिरोमणि शर्मा, सूर्यकांत गुप्ता, अंकित दुबे, वीरेन्द्र पप्पू राय, देवेन्द्र चौहान, मनोज राजपूत एवं विनोद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भारत माता जी की आरती और रामधुन हुई। इसके बाद भोजन मंत्र के साथ सभी कुटुंबी जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंत में कुटुंब प्रभात फेरी के भक्त पंकज पलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। बता दें कि 28 दिसंबर, 2023 से प्रभात फेरी निरंतर ढोल, झांझ-मंजीरों और रामधुन के साथ निकाली जाती है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories