कौन है कांग्रेस की महिला नेता, दिग्विजय को जमकर लताड़ा...पार्टी से निकालने की मांग

Published : Dec 29, 2025, 06:20 PM IST

Digvijay Singh Controversy : दिग्विजय सिंह के पोस्ट के बाद अब उनका कांग्रेस पार्टी के भीतर आलोचना होने लगी है। नेताओं ने लिखा-अब समय आ गया है कि कांग्रेस हाईकमान अपनी 'मौन' संस्कृति को त्यागे।  तुरंत दिग्विजय सिंह को पार्टी से निष्कासित करे।

PREV
15
'घर वापसी' की छटपटाहट?

दिग्विजय सिंह के हालिया बयान ने राहुल गांधी से लेकर उन तमाम ज़मीनी कार्यकर्ताओं के मुंह पर तमाचा मार दिया है, जो आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ सड़क पर लड़ रहे हैं। वैचारिक दोगलापन या 'घर वापसी' की छटपटाहट? कांग्रेस की जड़ों में मट्ठा डालने वाले दिग्विजय सिंह पर कब होगी कार्रवाई? दरअसल, यह किसी और ने नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी की एक महिला नेता कहा, उन्होंने दिग्विजय सिंह के खिलाफ पार्टी से कार्रवाई की मांग की है। तो आइए जानते हैं कौन हैं यह महिला लीडर और क्या पूरा मामला…

25
दिग्विजय सिंह के विरोध की जड़ यह तस्वीर

बता दें कि दो दिन पहले राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ कई बीजेपी नेता और आरआरएस की यह फोटो पोस्ट की थी। जिसमें आडवाणी कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि मोदी उनके सामने जमीन पर बैठे हैं। जिसमें उन्होंने लिखा-यह बहुत ही प्रभावशाली तस्वीर है। कैसे RSS का जमीनी स्वयं सेवक और भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना। 

35
दिग्विजय सिंह का हो रहा तगड़ा विरोध

अब दिग्विजय सिंह को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने कार्रवाई की मांग की है। उनका कांग्रेस में जमकर विरोध हो रहा है। तो कई नेता खुले तौर दिग्विजय सिंह के सामने आ चुके हैं। इसी को लेकर कांग्रेस की महिला नेत्री निधि सत्यव्रत ने उन पर तगड़ा हमला बोला है।

45
दिग्विजय कांग्रेस को खोखला किया

निधि सत्यव्रत ने सोशल मीडिया पर लिखा-एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता होने के नाते उनकी यह ज़िम्मेदारी बनती थी कि वे पार्टी के वैचारिक संघर्ष को धार देते, न कि विपक्षी खेमे का गुणगान कर अपने ही कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ते। सुर्खियों में बने रहने की उनकी इस 'ऊल-जुलूल' बयानबाज़ी ने आज हर सच्चे कांग्रेसी के आत्म-सम्मान को गहरी ठेस पहुँचाई है। मध्य प्रदेश की राजनीति में ठाकुरवाद, सामंतवाद और गुटबाज़ी को खाद-पानी देकर दिग्विजय सिंह ने हमेशा कांग्रेस को मज़बूत करने के बजाय उसे भीतर से खोखला किया है।

55
'दिग्विजय सिंह को पार्टी से निष्कासित करे'

अब समय आ गया है कि कांग्रेस हाईकमान अपनी 'मौन' संस्कृति को त्यागे। दिग्विजय सिंह का यह व्यवहार घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। पार्टी की साख और कार्यकर्ताओं के गिरे हुए मनोबल को बचाने के लिए यह अनिवार्य है कि कांग्रेस नेतृत्व तुरंत दिग्विजय सिंह को पार्टी से निष्कासित करे और उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करे।

कांग्रेस को अब 'सामंती' सलाहकारों की नहीं, बल्कि उन योद्धाओं की ज़रूरत है जिनके मन में विचारधारा को लेकर कोई संशय न हो।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories